ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

जंगल में करंट लगाकर दो नर चीतल व नर भालू का शिकार

बालाघाट,बैहर। वन परिक्षेत्र पश्चिम बैहर के बघोली बीट कक्ष क्रमांक 1447 ग्राम ठेमा से लगे ग्राम खुदुरगांव के जंगल में शुक्रवार को दो नर चीतल उम्र 11 वर्ष और एक नर भालू उम्र 12 वर्ष के शव मिले है। इन तीनों का अज्ञात आरोपितों ने करंट लगाकर शिकार कर लिया। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शव बरामद किए। जहां घटनास्थल से जीआइ तार, बांस की खूटियां सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब तीन बजे के आसपास गांव की बिजली ट्रिप हुई थी, जिससे 11 केवी लाइन से तार बिछाकर करंट फैलाया गया था।सुबह ग्रामीणों ने जंगल में भालू और दो चीतल के शव देखे।ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना देकर अवगत कराया।

डाग स्क्वाड की मदद से जांच

वन परिक्षेत्र अधिकारी एसके पंद्रे ने बताया कि शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों के जरिए सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खुदुरगांव के जंगल में दो चीतल और एक भालू मृत पड़ा है।घटना पर गए तो वहां जीआइ तार, बांस की खूटियां देखने को मिली।घटना में अज्ञात आरोपितों द्वारा करंट लगाकर अंजाम दिया गया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से डाग स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची है।जहां डाग स्क्वाड की मदद से आरोपितों की पतासाजी शुरू कर दी है।

इनका कहना

खुदुरगांव के जंगल में दो नर चीतल और एक नर भालू का करंट लगाकर शिकार अज्ञात आरोपितों द्वारा किया गया है। मामले में पशु चिकित्सक की मदद से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।डाग स्क्वाड की मदद से आरोपितों की तलाश की जा रही है।

कंदर्प भट्ट,एसडीओ बैहर।

Related Articles

Back to top button