ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

पुलिस लाइन में पुलिसवाला बनकर बदमाशों ने तलाशी के बहाने मिस्त्री को लूटा

इंदौर। इंदौर में दो बदमाशों ने क्राइम ब्रांच पुलिस बनकर मिस्त्री को लूट लिया। आरोपितों ने तलाशी के बहाने रोका और धमकी देकर 15 हजार रुपये ले गए। घटना जिला पुलिस लाइन परिसर में हुई है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

जोन-3 के डीसीपी धर्मेंद्रसिंह भदौरिया के मुताबिक, रामगढ़ सिकरी (राजस्थान) निवासी भागीरथ पुत्र नारायण कुशवाह ने शिकायत दर्ज करवाई है। भागीरथ देवपुरी कालोनी (बंगाली चौराहा) पर रहता है और मिस्त्री का काम करता है। 23 मार्च को उसने गोयल नगर स्थित एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले और छोटा बांगड़दा चला गया। 10 हजार रुपये मजदूरों को दे दिए और बाकी रुपये लेकर घर रवाना हुआ।

15 रुपये लेकर भाग गए बदमाश

भागीरथ जैसे ही पुलिस लाइन स्थित महादेव मंदिर के सामने पहुंचा, स्कूटर (एमपी 09 यूडी 9016) पर आए दो बदमाशों ने उसे रोका और कहा कि तुमको आवाज दी, लेकिन गाड़ी नहीं रोकी। आरोपितों ने भागीरथ को धमकाया और कहा कि तुम्हारे पास माल रखा हुआ है। उन्होंने स्वयं को पुलिसवाला बताया और कोने में ले जाकर तलाशी लेते हुए रुपये छीन लिए। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button