ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
विदेश

यहां तूफान ने मचाई भारी तबाही, 26 लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त

रोलिंग फोर्क: अमेरिका के मिसिसिपी और अलबामा में शुक्रवार रात को शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। तूफान से मची तबाही के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बचावकर्ता राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

मिसिसिपी आपात प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार को बताया कि तूफान में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। उसने बताया कि राज्य में लापता हुए चार लोगों का पता लगा लिया गया है। इस बीच ‘एएल डॉट कॉम’ ने बताया कि उत्तरी अलबामा की मोर्गन काउंटी में तूफान के कारण मची तबाही में 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने तूफान की पुष्टि की, जिससे मिसिसिपी में जैकसन के उत्तर पूर्व में करीब 96 किलोमीटर तक तबाही मची। ग्रामीण कस्बे सिल्वर सिटी और रोलिंग फोर्क में तूफान से क्षति की सूचना मिली है, जो बिना कमजोर हुए 113 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व की ओर विनोना और आमोरी होते हुए अलबामा की तरफ बढ़ा। मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने आपात स्थिति की घोषणा की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी संघीय मदद देने का वादा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button