ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

15 सेकंड से कम समय में बांध दिया सवा चार मीटर का साफा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के लिए ठोकी दावेदारी

बैतूल। जिले के युवा ने सिर पर सबसे कम समय में साफा बांधने का विश्व रिकार्ड बनाने के लिए रविवार को प्रयास किया। मात्र 14 सेकंड 41 माइक्रो सेकंड में सिर पर साफा बांधने का सफल प्रयास किया गया है। इसे अब गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करने के लिए भेजा जाएगा। बैतूल निवासी अधिवक्ता आदित्य पचौली ने रविवार को साफा बांधने का एक और रिकार्ड अपने नाम करने 22 फरवरी 2022 को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए आवेदन किया था। जिसकी अनुमति मिलने के बाद रविवार को बैतूल के क्षत्रपति शिवाजी आडिटोरियम में उन्होंने यह प्रयास किया।

सबसे पहले मेजरमेंट सर्वेयर इंजीनियर प्रखर पगारिया ने साफा बांधने वाले कपड़े का मेजरमेंट किया। इस कपड़े की लंबाई 4.25 मीटर, चौड़ाई एक मीटर नापी गई। टाईम कीपर बलदेव अरोरा और डा. अभिनीत सरसोदे की उपस्थिति में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए तय नियमों का पालन करते हुए अधिवक्ता मोहित के सिर पर मात्र 14 सेकंड 41 माइक्रो सेकंड में साफा बांध दिया। इतनी तेजी से साफा बांधने पर वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए और सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान गवाह के रूप में राजेश वडिय़ालकर और अधिवक्ता नीरज गिरी उपस्थित थे। इस पूरे प्रयास को फोटो ग्राफर रानू हजारे ने कैमरे में कैद किया।

सबसे बड़ा साफा बांधने का बना चुके हैं रिकार्ड

बैतूल के आदित्य इसके पहले सबसे बड़ा साफा सबसे कम समय में बांधने का रिकार्ड बना चुके हैं। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में यह दर्ज भी हो गया है। उन्होंने 750 लीटर क्षमता की पानी की टंकी पर 132.28 मीटर लंबाई और 261 मीटर चौड़ाई के कपड़े का उपयोग कर 39 मिनट 4 सेकंड में साफा बांधा था। उनके इस प्रयास को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। अब उन्होंने सिर पर सबसे कम समय में साफा बांधने का भी रिकार्ड अपने नाम करने के लिए प्रयास किया है। पिछले 15 साल से साफा बांधने का कार्य कर रहे आदित्य ने बताया कि यदि यह प्रयास भी सफल रहा तो बैतूल जिले का नाम दूसरी बार विश्व में छा जाएगा।

Related Articles

Back to top button