ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

आगर रोड पर ट्रक ने बस को मारी टक्कर छह यात्री घायल

उज्जैन। आगर रोड पर खिलचीपुर पुलिया के समीप यात्रियों से भरी बस को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। चिमनगंज पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आलोट से इंदौर के बीच चलने वाली गुर एंड कंपनी की बस यात्रियों को लेकर आगर से उज्जैन आ रही थी। आगर रोड पर खिलचीपुर पुलिया के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में खुश्बू पत्नी सौरभ प्रजापत उम्र 25 वर्ष निवासी महिदपुर, नागू पुत्र बनेसिंह उम्र 63 वर्ष निवासी सांवेर, सरिता पत्नी चंद्रशेखर शर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी आगर, मांगूसिंह पुत्र कालू प्रजापत निवासी राघवी, रतनलाल उम्र 70 वर्ष निवासी राघवी, रानी पत्नी मुकेश जोशी उम्र 41 वर्ष निवासी महिदपुर व एक अन्य घायल हो गए।

सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

पुलिस ने बस चालक आबिद हुसैन निवासी महिदपुर और ट्रक चालक ज्ञानी केवट निवासी अशोक नगर की शिकायत पर केस दर्ज किए हैं। दोनों वाहनों को जब्त भी किया है। ट्रक चालक ज्ञानी केवट ने बताया कि वह ट्रक में मक्का भरकर गुना से उज्जैन आ रहा था। बस ड्रायवर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था इसी कारण दोनों वाहनों की टक्कर हुई।

Related Articles

Back to top button