ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

कोरोना के 1805 नए केस 134 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 10000 पार

देश में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1805 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 10,000 पार हो गई है। 134 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या इतना हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक सकारात्मकता दर 3.19 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.39 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामले बढ़कर 10,300 हो गए हैं। इससे पहले रविवार को यह संख्या 9,433 थी।

पिछले 24 घंटों में 6 मरीजों की मौत

वहीं, पिछले 24 घंटों में छह मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है। चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से एक-एक मरीज की मौत की सूचना है। वहीं केरल में दो मरीजों की जान गई है।

इस तरह देश में महामारी से संक्रमित होने वाली कुल मरीजों की संख्या कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,05,952) हो गई है।

इससे पहले रविवार को 149 दिनों बाद एक दिन के भीतर कोरोना संक्रमण के 1890 नए मामले सामने आए थे। तब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि सक्रिय मामले बढ़कर अब 9,433 हो गए थे। इससे पूर्व एक दिन में सर्वाधिक केस बीते वर्ष 28 अक्टूबर को 2,208 सामने आए थे। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कुल 220.65 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button