ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में हाईवे और पुल-पुलिया के नजदीक की 150 से अधिक रेत खदानें बंद

भोपाल। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित 150 से अधिक रेत खदानें स्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, ये वह खदानें हैं, जो नेशनल या स्टेट हाईवे, बांध, पुल या पुलिया और ऐतिहासिक धरोहर के आसपास हैं। रेत खनन नीति 2023 में ऐसे स्थानों के एक किमी की परिधि में किसी तरह के उत्खनन पर रोक लगाई गई है। यह नीति लागू होने के बाद वित्त वर्ष 2023-24 में इस प्रविधान के अंतर्गत ही खदानें नीलाम की जाएंगी।

ये खदानें बंद होने से स्थानीय स्तर पर रेत के दाम पर असर पड़ेगा, रेत महंगी होगी। रेत नीति 2019 में ऐसे स्थानों के पांच सौ मीटर के दायरे में उत्खनन पर रोक थी, जिसे नई रेत नीति में बढ़ाकर एक किमी कर दिया गया है। इन तीन सालों में कई स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे और जिला मार्ग को स्टेट हाईवे में अपग्रेड किया गया है।

वहीं नई जल संरचनाएं भी निर्मित हुई हैं। रेत नीति में नए प्रविधान जोड़े जाने के साथ ही खनिज विभाग ने ऐसी खदानों की सूची मंगाई है, जो ऐसे स्थानों के आसपास हैं। अभी तक जिलों से 150 खदानों की सूची आ चुकी है। जिसमें यह भी बताया गया है कि ये खदानें बंद करा दी गई हैं। जिले के अधिकारी ऐसी और खदानों की तलाश रहे हैं, जो ऐसे स्थानों के आसपास हैं।

Related Articles

Back to top button