ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

शिक्षिका से फेसबुक पर दोस्ती कर नशा देकर दुष्कर्म

भोपाल। कोलार इलाके में रहने वाली शिक्षिका की इंटरनेट मीडिया के माध्यम फेसबुक पर ने दोस्ती की, बाद में उसे कोल्ड ड्रिक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसने युवती के साथ रेप किया। बाद में युवती ने थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोलार पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय युवती कमलानगर क्षेत्र में रहती है। वह एक निजी स्कूल की शिक्षिका है। दो साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती नितिन नाविक नाम के युवक से हो गई। कुछ दिनों की चैटिंग के बाद नितिन ने युवती का फोन नंबर ले लिया तथा बात करने लगा। फरवरी 2021 में नितिन एक दिन युवती को अपने साथ कजलीखेड़ा वाले घर पर ले गया। यहां पर उसने युवती को अपनी मां और बहन से भी मिलाया। युवक ने युवती को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवती को जब होश आया तब तक उसके साथ दुष्कर्म हो चुका था। युवती ने जब अपने परिजनों तथा पुलिस को शिकायत करने की बात कही तो उसने कहा कि वह जल्द ही शादी कर लेगा। अब उसने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने शादी के कई बार बात की नितिन नहीं माना।बाद में मामला थाने में दर्ज कराया गया है, आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

नाबालिग से दुष्कर्म

टीलाजमालपुरा इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी के साथ उसके ही मोहल्ले में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी टीला इलाके में रहती। उसकी कॉलोनी में ही राहुल नाम का युवक रहता है। एक ही कॉलोनी में रहने के कारण दोनों के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी। राहुल का किशोरी के घर आना-जाना था। दो दिन पहले वह किशोरी घर गया। यहां पर सूनेपन का फायदा उठाते हुए उसने किशोरी के साथ रेप किया। इसके बाद वह डरा-धमकाकर मौके से भाग निकला। किशोरी ने कल मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Back to top button