ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

ड्यूटी में जा रहे सिक्यूरिटी गार्ड को रोककर की पिटाई

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा में युवकों ने ड्यूटी पर जा रहे सिक्यूरिटी गार्ड को रोककर पिटाई कर दी। साथ ही उसके मोबाइल को तोड़ दिया। घायल युवक ने इसकी जानकारी डायल 112 और स्वजन को दी। प्राथमिक उपचार के बाद उसने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम धु्रवाकारी में रहने वाले सूरज यादव(26) शराब दुकान में गार्ड हैं। कुछ ही दिन पहले उनका तबादला मल्हार श्ाराब दुकान से मस्तूरी में हुआ है। रविवार की रात नौ बजे से दूसरे छह बजे तक उनकी ड्यूटी थी। मौसम खराब हो जाने के कारण वे देर से ड्यूटी पर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे वे बकरकुदा नहर के पास पहुंचे। इसी दौरान थेम्हापार में रहने वाले शत्रुहन घृतलहरे ने उन्हें रोक लिया। उसने बिना बातचीत किए ही गार्ड की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच उसके साथी भी वहां पर आ गए।

युवकों ने मिलकर गार्ड की बेल्ट से पिटाई की। इसके बाद उनकी जेब से मोबाइल निकालकर तोड़ दिया। मारपीट के बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घायल ने किसी तरह डायल 112 को काल किया। साथ ही मारपीट के संबंध में स्वजन को जानकारी दी। इस पर उनके पिता रामायण यादव और भाई सुजीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। घायल की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button