ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी ने रिट्वीट किया बिलासपुर के ग्रामीण का वीडियो, भाजपाध्यक्ष अरुण साव बोले- ये तो उनकी संवेदनशीलता है

बिलासपुर। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर के एक ग्रामीण के वीडियो को रीट्वीट कर कहा है कि बिलासपुर के लोगों की खुशी में पूरा देश शामिल है । दरअसल, बिलासपुर सांसद और छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने एक वीडियो ट्वीट किया था। जिसमें एक ग्रामीण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क बनने पर पीएम मोदी के प्रति आभार जता रहा हैं, इसे रीट्वीट कर पीएम ने लिखा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की ऐसी उपलब्धियां काफी उत्साहित करने वाली है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे खुद अपने ट्विटर हैंडल से रिट्वीट करते हुए अपनी खुशियां जाहिर की है। इस रीट्वीट के बाद पेंडरवा गाँव के किसान जनक राम धीवर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए सड़क निर्माण से खेत तक रास्ता सुगम हो जाने की की खुशियां जाहिर की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रीट्वीट के बाद बिलासपुर सांसद और बीजेपी प्रदेशध्यक्ष अरुण साव ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया है । अरुण साव ने इसे प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता बताया है । अरुण साव ने बताया कि पीएमजीएसवाई से पूरे देश की तकदीर बदल रही है ।

गौरतलब है कि पीएमजीएसवाई पर बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट किया था, जिसपर प्रधानमंत्री मोदी ने साव के ट्वीट को रिट्वीट कर खुशी जाहिर की है।पीएम नरेन्द्र मोदी कहा कि छग बिलासपुर के इन लोगों की खुशी में देश शामिल है । प्रधानमंत्री सड़क योजना की ऐसी उपलब्धि उत्साहित करने वाली है।पिछले दिनों किसान जनकराम धीवर ने बेलतरा के गांव पेंडरबेरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने सड़क का वीडियो को शेयर किया था । किसान के वीडियो को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने था ट्वीट किया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button