ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
व्यापार

ATM से एक दिन में कितना पैसा निकाला जा सकता है जानिए SBI PNB HFDC और Axis बैंक के नियम

डिजिटल पेमेंट के जमाने में कैश की जरूरत से बचा नहीं जा सकता है। यूपीआई लेनदेन लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अभी भी एक वर्ग ऐसा है, जो नकदी का उपयोग करना पसंद करता है। सभी बैंकों की एटीएम मशीन शहर और गांवों में लगी हैं। ऐसे में पैसों की उपलब्धता आसान है। हालांकि एटीएम से निकासी को लेकर नियम भी है। आप हर दिन एक एटीएम से कितने पैसे निकाल सकते हैं। इसके बारे में सरकारी और प्राइवेट बैंकों के अपने-अपने नियम हैं। आज हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस और एचडीएफसी बैंक की एटीएम लिमिट के बारे में बताने जा रहे हैं।

एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट (SBI ATM Withdrawal Limit)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को कई प्रकार के डेबिट कार्ड प्रदान करता है। इन कार्डों पर नकद निकासी की सीमा अलग हो सकती है। क्लासिक डेबिट कार्य या मेस्ट्रो डेबिट कार्ड से दैनिक नकद निकासी की लिमिट 20 हजार रुपये है। एसबीआई प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड से एक दिन में 1 लाख रुपये तक नकदी निकाल सकते हैं। SBI गो लिंक्ड और टच टैप डेबिट कार्ड की सीमा 40 हजार रुपये है। स्टेट बैंक कार्डधारक मेट्रो शहरों में महीने में तीन बार मुफ्त निकासी कर सकते हैं। इस लिमिट को पार करने के बाद एसबीआई एटीएम पर 5 रुपये और दूसरे बैंक के एटीएम पर 10 रुपये का भुगतान करना होगा।

पीएनबी एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट (PNB ATM Withdrawal Limit)

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक प्लेटिनम डेबिट कार्ड से रोजाना 50 हजार रुपये निकाल सकते हैं। पीएनबी क्लासिक डेबिट कार्ड की सीमा 25 हजार रुपये है। गोल्ड डेबिट कार्ड से जुड़े अकाउंट से दैनिक नकद निकासी की लिमिट 50,000 रुपये हैं। बैंक मेट्रो शहरों में तीन मुफ्त एटीएम निकासी और अन्य क्षेत्रों में पांच फ्री निकासी प्रदान करता है।

एचडीएफसी एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट (HDFC Bank ATM Withdrawal Limit)

एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड ग्राहक को प्रमुख शहरों में तीन मुफ्त लेनदेन और कुल पांच फ्री निकासी प्रदान करता है। मिलेनिया डेबिट कार्ड की दैनिक नकद निकासी की सीमा 50 हजार रुपये है। मनीबैक डेबिट कार्ड की रोजाना नकद निकासी लिमिट 25 हजार रुपये है। बैंक विदेशी एटीएम लेनदेन के लिए 125 रुपये का शुल्क वसूलता है।

एक्सिस बैंक एटीएम निकासी लिमिट (Axis Bank ATM Withdrawal Limit)

एक्सिस बैंक द्वारा मुफ्त एटीएम निकासी के लिए 3 और 5 पॉलिसी प्रदान की जाती है। उसके बाद सभी निकासी के लिए 21 रुपये का शुल्क लिया जाता है। एक्सिस बैंक नकद निकासी की लिमिट प्रति दिन 40 हजार रुपये है।

Related Articles

Back to top button