ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

मझगवां में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया अनावरण बोले संघ प्रमुख राष्ट्रहित सर्वोपरि

सतना। वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले संघ प्रमुख राष्ट्रहित सर्वोपरि सतना नईदुनिया प्रतिनिधि। भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस में चलकर सतना पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत सबसे पहले सतना स्थित संघ कार्यालय नारायण कुटी पहुंचकर संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली। उसके बाद मझगवां में आयोजित वीरांगना दुर्गावती की 5सौवीं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। जहा रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भी किया। बता दे कि सतना पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कुटी में संघ के प्रमुख पदाधिकारियों की गुप्त मीटिंग की है। साथ ही तकरीबन साढ़े 11बजे वे सतना के मझगवां स्थित कृषि विग्रह केंद्र पहुंचे। जहां वीरांगना रानी दुर्गावती के 5सौवीं जयंती में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए।उन्होंने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भी किया और आम जनसभा को संबोधित भी किया है।

उन्होंने सभा में रानी दुर्गावती के बारे में कहते हुए कहा कि,, रानी दुर्गावती ने विदेशी हमलावरों को कई बार नाकों चने चबवाये थे,लेकिन उन्हें अपनो ने ही धोका दिया था,रानी दुर्गावती कभी भी किसी की वीरता से नहीं हारी, बल्कि उनके साथ विस्वाश घात हुआ था, उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का स्मरण करते हुए हमें एक बात सीखनी चाहिए,अपने छोटे-छोटे स्वार्थ के कारण देश हित को नुकसान पहुंचाने वाली प्रबृत्ति हमारे अंदर कभी ना आए। उन्होंने कहा कि यह स्थान छोटा नहीं है यह हमारे लिए किसी तपोभूमि से कम नहीं है उन्होंने नानाजी देशमुख का जिक्र करते हुए कहा कि इस धरती पर उन्होंने साधना की है । उन्होंने कहा कि जब बात राष्ट्रहित की हो तो हमें अपना पराया से ऊपर उठकर राष्ट्र हित के बारे में विचार करना चाहिए । बताते चलें कि 7 मिनट के उद्बोधन के दौरान संघ प्रमुख केवल वीरांगना रानी दुर्गावती के चरित्र एवं शौर्य पर ही चर्चा करते नजर आए। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आमजन, संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत चित्रकूट के लिए रवाना हो गए जहां डीआरआई में रात्रि विश्राम करने के बाद वे रविवार को प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button