ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

इग्नू का दीक्षा समारोह कल 2733 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि 66 कैदी भी बनेंगे डिग्रीधारी

भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 36वां दीक्षा समारोह तीन अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसमें दिसंबर 2021 एवं जून 2022 में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, स्नातक, स्नातक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 2733 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। मुख्य समारोह इग्नू मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगा। भोपाल के क्षेत्रीय केंद्र पर आयोजित समारोह में एम्स के कार्यपालक निदेशक प्रो. डा. अजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डा. बीनी टाम्स ने बताया कि दीक्षा समारोह प्रदेश के 31 जिलों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा, जो अरेरा हिल्स स्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के सभागार में होगा। इस कार्यक्रम में करीब 300 विद्यार्थियों के आने की संभावना है। जिन्हें उपाधि प्रदान की जा रही है, इनमें स्नातक स्तर पर 517, पीजी डिप्लोमा स्तर पर 624, उपाधियां 257, डिप्लोमा 121 एवं 1214 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं 1035 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ की उपाधि दी जा रही है।

66 कैदी विद्यार्थियों को भी उपाधि दी जाएगी

इग्नू के उपनिदेशक डा. अंशुमान उपाध्याय ने बताया कि कारागार स्थित इग्नू के पांच अध्ययन केंद्र से 66 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जा रही है। इनमें से 42 ने बीए, चार बंदियों ने बीकाम और 20 बंदियों को सर्टिफिकेट एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा को पूर्ण करने पर उपाधि प्रदान की जा रही है। समारोह में स्नातक एवं व्यावसायिक स्तर के पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से उपाधि प्रदान की जाएगी। अन्य छात्रों को दीक्षा समारोह के लिए आमंत्रण भेजा जा चुका है। शेष सभी अभ्यर्थियों को दीक्षा समारोह के बाद उपाधियां डाक से भेजी जाएंगी। उपाधि प्राप्त करने के लिए जो विद्यार्थी आनलाइन माध्यम से आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। उन्हें आफलाइन प्रारूप के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करने की भी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button