ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के खरगोन में बनने जा रहा नवग्रह लोक नौ ग्रहों को विशेष रूप से निखारेंगे

खरगोन । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 दिसंबर को मेला ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में नगर के नवग्रह मंदिर कारिडोर निर्माण की घोषणा की थी। इसी घोषणा को पूरा करने के लिए नगर पालिका द्वारा आर्किटेक्ट एजेंसी नियुक्त की गई। एजेंसी द्वारा प्रारंभिक डीपीआर प्रस्तुतिकरण शनिवार को नगर के गणमान्य और जनप्रतिनिधियों के समक्ष कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया। बैठक के दौरान कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने कहा कि खरगोन नगर के विकास का सही समय आ गया है। गणमान्य नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल कर पुनः डीपीआर बनाई जाएगी। बैठक में पूर्व कृषि राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, सांसद प्रतिनिधि कल्याण अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दिनेश पटेल, पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मप्र पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष भागीरथ कुमरावत, नवग्रह मंदिर पुजारी लोकेश जागीरदार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

56 दुकान का निर्माण किया जाएगा

प्रारंभिक डीपीआर में ऐसा है नवगृह लोक कारिडोर कार्य कर रही एजेंसी की आर्किटेक्ट श्रुति पुरोहित ने प्रारंभिक डीपीआर में प्रस्तावित रूपरेखा रखी। नियुक्त एजेंसी ने अब तक उप्र में चोरी-चोरा में शहीद स्मारक सहित इंदौर में अनेकों जीर्णोद्धार व छप्पन दुकान का निर्माण किया है। उसी एजेंसी के पास नवग्रह मंदिर कारिडोर का भी कार्य किया जा रहा है।

लाइट एंड साउंड शो का भी प्रावधान

प्रस्तावित कारिडोर में दो व चार पहिया पार्किंग, नवग्रह लोक पब्लिक प्लाजा, हवन कुंड, इंट्री व एग्जिट प्लाजा, शाप, गार्डन, रिवर फेसिंग रेस्टोरेंट, यूनिक डेक, प्रसाद हाल और नवग्रह लोक आदि का प्रावधान शामिल हैं। यहां नवग्रह लोक में 9 ग्रहों को एक व्यवस्थित स्वरूप में ग्रहों की विशेषताओं के अलावा विशेष रूप में निखारा जाएगा। जो मुख्य आकर्षण होगा। वहीं नवग्रह गार्डन भी ग्रहों और भारतीयता को दर्शाते हुए मौसम आधारित रंग, फूल और विशेषताओं वाले होंगे, जो नवग्रहों से समानता रखते हैं। एजेंसी ने यहां एक लाइट एंड साउंड शो का भी प्रावधान किया है।

बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों के ये आए सुझाव

बैठक के दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों ने कारिडोर की सुंदरता और सुविधाजनक होने के साथ ही विशेष अवसरों पर आने वाले श्रद्धालुओं तथा मेले के समय का विशेष उल्लेख करते हुए सुझाव दिए। साथ ही प्रवेश मार्ग पश्चिम की ओर न रखते हुए अन्य दिशा से प्रवेश पर जोर दिया। वहीं पार्किंग के लिए कारिडोर में स्थान न देते हुए पोल फैक्टरी में रखने के भी सुझाव आए। नवग्रह मंदिर में पितृशांति के लिए उचित स्थान, प्रवेश द्वार पर बड़ा घंटाल, यदि पुराने मंदिर उपयुक्त हो तो ही रखने, जल-मल कारिडोर से बाहर की ओर नदी में न प्रवाहित करते हुए अलग स्थान पर प्रवाहित करने, पैदल यात्रियों के लिए अलग प्रवेश द्वार, सत्यनारायण पूजा स्थल तथा मेले और मंदिर की पार्किंग अलग-अलग करने के भी सुझाव आए। इसके अलावा यहां प्लेटोरियम बनाने, नदी किनारे की ओर से प्रवेश द्वार रखने के सुझाव दिए गए।

Related Articles

Back to top button