ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

विधायक खटीक ने अयोध्या में दिलाई कार्यकर्ताओं को चुनाव में धोखा न देने की शपथ वीडियो हुआ वायरल

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव है ऐसी में जो रूठे हुए कार्यकर्ता हैं उनको एक बार फिर मनाने के लिए नेता हर संभव प्रयास कर रहे हैं इतना ही नहीं शपथ दिलाकर कसम भी खिला रहे हैं कि उनके साथ किसी भी प्रकार का छल छन्द्र ना करें और चुनाव में हर संभव मदद करें। टीकमगढ़ कि जतारा विधानसभा से भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक अपने कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने सरयू नदी के तट पर डुबकी लगाई और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

टीकमगढ़ की जतारा विधानसभा से भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक रामनवमी पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने सरयू नदी में डुबकी लगाकर साथ ले गए कार्यकर्ताओं को सरयू नदी में शपथ दिलाई। सरयू नदी का जल हाथ में लेकर शपथ दिलाई गई की चुनाव में किसी भी प्रकार का छल चंद्र और धोखा नहीं करेंगे। हाल ही में विधानसभा चुनाव से पहले जो पार्टी का सर्वे आया है उसमें विधायकों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसको लेकर अब विधायक सक्रिय हो गए हैं और कार्यकर्ताओं को मनाने का हर संभव प्रयास करने में जुट गए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button