ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैयार होंगे आक्सीजन बेड जुटाए जाएंगे संसाधन

ग्वालियर। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की बैठक से पहले ब्लाक स्तर पर आक्सीजन सिलिंडर व कंस्ट्रेटर पहुंचा दिए गए। यह आक्सीजन सिलिंडर व कंस्ट्रेटर ग्राम स्तर पर संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचाए जा रहे हैं। जिससे यदि गांव में कोई संक्रमित मिलता है तो उसे उप स्वास्थ्य केन्द्र में रखकर उपचार दिया जा सके। केवल गंभीर अवस्था में ही मरीज को शहर लाया जाएगा।

इसलिए उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर भी आक्सीजन बेड की उपलब्धता कराई जा रही है। इसके अलावा कोविड के उपचार में आवश्यक साधनों की उपलब्धता कराई जा रही है। गौरतलब है कि कोरोना के केस बढ़ने लगे है। जिसको लेकर प्रदेश सरकार ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसी के चलते शहर से लेकर गांव में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना मरीज को भर्ती कर उपचार देने के लिए तैयारियां की जा रही है। कोविड में उपचार के लिए यह की जा रही तैयारी : कोरोना संक्रमित मरीज का उपचार करने के लिए उपयोग में आने वाले सभी सामान की उपलब्धता उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कराई जा रही है। बताया गया हे कि केन्द्र पर आक्सीजन बेड के साथ स्टाफ के लिए पीपीईकिट,ग्लब्स,आक्सीमीटर, वेट मशीन,फ्लोमीटर,मास्क और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता कराई जा रही है। यह पूरे सामान की एक किट बनाकर सभी केन्द्रों पर भेजा जाना है। जिसमें आक्सीजन सिलिंडर और कंस्ट्रेटर ब्लाक स्तर मोहना, हस्तिनापुर,डबरा व भितरवार में पहुंचा दिए गए हैं। अब यह सिलिंडर व कंस्ट्रेटर उप स्वास्थ्य केन्द्र भेजे जा रहे हैं।

स्टोक की गिनती शुरू सीएमएचओ व सिविल सर्जन स्टोर में दवा व उपलब्ध सामान की गिनती की जा रही है। इसमें दवाओं का स्टाक देखा जा रहा है। हालांकि अभी दवाओंकी उपलब्धता भरपूर है। लेकिन पहले से ही तैयारियां करते हुए दवाएं व सामान केन्द्रों पर पहुंचाया जा रहा है। दवाओं जिंक, सीटीजेड,एमव्ही,पीसीएम, के अलावा मास्क, नेबुलाइजर, 95 मास्क, आदि की किट बनाकर केन्द्र पर पहुंचाएंगे।

शहर में अभी चार कोविड के केस है। जिनकी हालत स्थिर है। ग्रामीण क्षेत्र में मिलने वाले कोविड मरीजों का उपचार उप स्वास्थ्य केन्द्र पर ही भर्ती कर दिया जाएगा। इसके लिए आक्सीजन बेड से लेकर दवाएं सब कुछ वहीं तैयार होगा। यदि मरीज गंभीर अवस्था में है तो उसे शहर के लिए रैफर किया जाएगा। जिससे शहर के अस्पतालों का भार कम होगा और सामान्य इलाज गांव में ही उपलब्ध होगा।

डा मनीष शर्मा, सीएमएचओ

Related Articles

Back to top button