ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

वन विभाग के अमले ने पकड़ी 60 हजार की अवैध सागौन

भोपाल; जिले में सागौन की लकड़ी का अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है। इसी वजह से आसपास के जंगलों में मौजूद सागौन के पेड़ तेजी से गायब होते जा रहे हैं। इस बारे में पर्यावरणविद कई बार जिला प्रशासन से शिकायत तक कर चुके हैं। इसके बाद भी हरियाली के दुश्मनों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को नजीराबाद क्षेत्र में सामने आया है, जहां लगभग 60 हजार रुपये कीमत की सागौन का अवैध परिवहन वन विभाग के अमले ने पकड़ा है।

उप वन मंडल अधिकारी आरएस भदौरिया ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात सूचना मिली थी कि नजीराबाद वन परिक्षेत्र से एक पिकअप वाहन सागौन की सिल्लियां भरकर मजीदगढ़ के रास्ते से निकलने वाला है। इससे वन अमले के द्वारा मजीदगढ़ कोलूखेड़ी के रास्ते घेराबंदी की गई। इस दौरान मंगलवार तड़के लगभग सवा चार बजे एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन आते हुए दिखा। जिसे अमले ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए वाहन सहित भागने का प्रयास किया। इस पर वन अमले ने वाहन का पीछा करते हुए घेराबंदी कर दी। यह देख चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

एसडीओ आरएस भदौरिया ने बताया कि अमले ने मौके पर ही वाहन का निरीक्षण किया तो उस पर लाल रंग की तिरपाल बंधी हुई थी। साथ ही वाहन पर किसी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। अमले ने तिरपाल हटाकर देखा तो वाहन के अंदर सागौन की सिल्लियां रखी हुईं थीं। जो 38 नग थीं। इनकी कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने वाहन और सागौन जब्त कर ली है। वहीं आरोपित के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम-1927 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वन विभाग की टीम आरोपित की पहचान कर तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button