ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

डिपो में मेट्रो की पटरी बिछी अब ट्रायल रन का इंतजार

इंदौर। शहर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के काम में तेजी आ गई हैं। कारिडोर के अलावा गांधी नगर में 75 एकड़ के डिपो के काम में भी तेजी आ गई है। यहां पर मेट्रो को इंस्पेक्शन यार्ड तक ले जाने के लिए पटरी बिछाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। स्लीपर्स पर पटरी बिछाने और जोड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। अब यहां पर अच्छा खासा ट्रैक नजर आने लगा है। इसी के साथ, इस साल अगस्त सिंतबर में होने वाले ट्रायल रन की संभावना बढ़ गई है।

मेट्रो के ट्रायल रन के लिए अगस्त-सितंबर की समय सीमा तय की गई है, जिसमें 5.9 किलोमीटर के प्रायोरिटी कारिडोर पर तीन कोच की एक ट्रेन चलाई जाएगी। लेकिन इसके लिए डिपो का तैयार होना काफी जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि डिपो का काम भी तेजी से चल रहा है। यहां पर रात को आकर सभी 25 ट्रेन खड़ी होगी। रोजाना चलने के पहले उनका निरीक्षण होगा और उनका रखरखाव भी होगा। गांधी नगर स्टेशन से ट्रेन डिपो में प्रवेश करेगी। यहां पर पटरी बिछाने का काम चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पटरियों की आपूर्ति छत्तीसगढ़ से जारी है। बेलास्ट पर स्लीपर्स बिछाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। अब पटरी बिछाई जा रही है। कोलकाता की एक कंपनी टेक्समोरेल को इसका ठेका मिला है, जो डिपो के अलावा पूरे 31.5 किलोमीटर के हिस्से में पटरी बिछाएगी। गौरतलब है कि इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट 31.5 किलोमीटर का है। अभी पहले चरण के 17.5 किलोमीटर का काम चल रहा है, जबकि दूसरे चरण के पहले पांच किलोमीटर के लिए हाल ही में टेंडर जारी किए गए हैं। यह काम 495 करोड़ रुपये में होगा।

Related Articles

Back to top button