मुख्यमंत्री पहुंचे मुरैना लाडली बहना सम्मेलन का किया शुभारंभ

मुरैना। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मुरैना पहुंचे। उन्होंने लाडली बहना सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का लोकार्पण व भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान डा. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मुरैना में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन व लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान स्व सहायता समूह की महिला व अन्य हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ वितरण किए जाएंगे। साथ ही 389 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया ।इनमें 85 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से 115 नल जल योजना का भूमिपूजन। 39 करोड़ 51 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग की पीआईयू शाखा द्वारा तीन छात्रावासों, दो तहसील भवनों के निर्माण, 49 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से 11 सड़कों के निर्माण, 35 करोड़ 68 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लाक का निर्माण का भूमिपूजन किया। 14 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से 6 उपकेन्द्र, 19 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से 86 नवीन अमृत सरोवरों के अलावा अन्य कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं 67 करोड़ 11 लाख की लागत से 14 सड़कों के निर्माण, 6 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से 1 सामुदायिक स्वास्थ्य एवं 4 उप स्वास्थ्य केन्द्रों, 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन बानमौर का लोकार्पण किया।


