ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

विधि छात्रा के साथ छेड़छाड सेना के अफसरों पर आरोप

जबलपुर। बीते 21 मार्च को धर्मशास्त्र ला यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना हुई। पीड़िता ने इस मामले में गोराबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपित कथित रूप से सेना में अफसर है। जिस वजह से पुलिस भी मामले में अभी तक जांच का दावा कर रही है। इधर धर्मशास्त्र ला यूनिवर्सिटी के कुलपति ने पूरे मामले में सेना को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की बात कही है। घटना के 15 वें दिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी सार्वजनिक करते हुए जांच का दावा किया है। बता दें कि घटना वाले दिन छात्रा अपने दो सहपाठी के साथ खाना खाकर रिज रोड स्थित यूनिवर्सिटी के पास थे तभी उसके साथ दो युवकों ने छेड़खानी का प्रयास किया। उनकी कार में आर्मी लिखा हुआ था। पीड़िता ने बताया कि वह नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली है। जबलपुर में रहकर विधि की पढ़ाई कर रही है। 21 मार्च को रात 11.37 बजे वह अपने दो साथी के साथ रेस्टोरेंट से खाना खाकर आए थे। ला कालेज के पास पहुंचते ही लाल रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक जेएच 01 एएच 2406 नजदीक आकर रुकी। इसमें सवार दो अज्ञात पुरुष बाहर आए और अभद्रता से बात की। शिकायत में आरोप है कि पूछा कौन हो और कहां जा रहे हो। जब उन्हें बताया कि विधि छात्र हैं तो आरोपितों ने कार में बैठने की बात कही। इस दौरान गंदी गालियां दी। इस घटना का पीड़ित छात्रा के सहपाठी ने वीडियो बनाया। यह देखकर आरोपित छात्र के साथ मारपीट करने लगे। आनन-फानन में लड़की का हाथ पकड़कर अज्ञात व्यक्ति कार में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ाया। अपने साथियों के साथ मारपीट होता देख छात्रा ने मदद के लिए चींखना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुन यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। सुरक्षा कर्मियों और कुछ अन्य लोगों के आने पर अज्ञात लोग कार से भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. वी नागराज ने आर्मी अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामले में संज्ञान लेने की अपील की है।

वीडियो भी वायरल:

घटना का पीड़ित छात्रा के साथियों ने वीडियो भी बना लिया था। जिसमें दो लोग रात के वक्त छात्रा और उसके साथियों से अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इधर धर्मशास्त्र नेशनल ला यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. शैलेष एन हड्डी ने लिखित बयान जारी किया। उन्होंने माना कि उनके संस्थान के विद्यार्थियों के साथ 21 मार्च को दो कार सवार युवकों ने दुर्व्यवहार किया था। प्रशासन का दावा है कि वह इस मामले को संज्ञान में ले चुका है।

सेना ने भेजा था जांच का पत्र:

इस संबंध में धर्मशास्त्र नेशनल ला यूनिवर्सिटी के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सेना के कमांडिंग आफिसर की तरफ से विश्वविद्यालय में 21 मार्च की रात हुई घटना में शामिल छात्र-छात्राओं को लेकर जांच करने की बात कही गई थी। विश्वविद्यालय परिसर से नियमों के तहत ही विद्यार्थी बाहर गए थे। वे समय के पूर्व परिसर में आ गए थे। उनके पास सभी वैद्य दस्तावेज भी थे इसलिए जांच का सवाल ही नहीं था। इस संबंध में कुलपति की तरफ से पत्र कमांडिंग आफीसर से पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button