ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

बैंक आफ इंडिया में बंदूक लोड करते समय गार्ड से चली गोली महिला घायल

बालाघाट। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए दस्तावेजों को पूर्ण करने के लिए इन दिनों बैंकों में बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंक आफ इंडिया में बंदूक लोड करते समय गार्ड के हाथों गोली चल जाने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार कर उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।

डीपीटी कराने लाइन में खड़ी थी महिला

बुढ़ी निवासी केशर सुलताना लाड़ली बहना योजना के लिए डीपीटी कराने के लिए सुबह करीब 9.30 बजे गोली मोहल्ला में संचालित बैंक आफ इंडिया पहुंची थी। यहां पर वह लाइन लगाकर बैंक की शटर खुलने का इंतजार कर रही ही थी कि इसी दौरान अचानक ही उसे गोली चलने की आवाज आई और शटर के अंदर से गोली के छर्रे उसके पैर में आकर घुस गए जिससे खून निकलने लगा और बंदूक की आवाज से भगदड़ मच गई। घायल महिला के साथ ही आठ से 10 अन्य महिलाएं भी लाइन लगाकर खड़ी थीं। जिसके बाद बैंक प्रबंधन बाहर आया और घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा।

लोड करते समय हुई घटना

बैंक आफ इंडिया के परिसर में गोली चलने की घटना को लेकर बैंक के प्रबंधक शशांक सोमकुंवर ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे की बात है जब बैंक का गार्ड गंगाराम सहारे अपनी लाइसेंसी बंदूक को ड्यूटी में तैनाती के लिए लोड कर रहा था। इस दौरान अचानक ही उससे मिस फायर हो गया और गोली महिला के पैर में आकर लगी है। गार्ड प्रशिक्षि‍त है और लखनऊ की सिक्योरिटी कंपनी का है, जिसकी सूचना भी कंपनी को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button