ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

फसल काटने के विवाद पर हत्या में एक ही परिवार के 13 लोगों को उम्रकैद

मुरैना। फसल काटने के लिए मजदूर ले जाने के विरोध में हुई हत्या के एक मामले में जिले की जौरा कोर्ट ने मंगलवार को एक ही परिवार को 13 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

शासन की ओर से पैरवी करने वाले अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्यागी ने बताया कि घटना बागचीनी थाना क्षेत्र के कैथोदा गांव में हुई थी। 3 अप्रैल 2017 की सुबह आठ बजे हरिओम सिकरवार चचेरे भाई गिर्राज सिकरवार के साथ कैथोदा गांव में गेहूं की फसल काटने के लिए मजदूर लेकर आ रहा था।

इसी दौरान नेहरावली गांव के ही राजेंद्र सिंह के पक्ष के लोगों ने लोगों ने मजदूरों को धमकाना शुरू कर दिया है कि वह हरिओम की फसल नहीं काटें। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि राजेंद्र सिंह के पक्ष से ओर से फायरिंग कर दी गई। इस फायरिंग में एक युवक शत्रुघ्न उर्फ पटेरा की गोली लगने से मौत हो गई।

न्यायालय ने गवाहों के बयान व पुलिस जांच के आधार पर राजेंद्र सिंह के अलावा उनेक परिवार को मुनेंद्र सिंह उर्फ मोनू, लालसिंह, प्रेम सिंह, पप्पू उर्फ रघुवीर, रवि, मोनू उर्फ शैलेंद्र, बंटी उर्फ धर्मेन्द्र, अरविंद, राकेश, मंगल सिंह, धीरू उर्फ धीरेंद्र और जीतू उर्फ जितेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए सभी को आजीवन कारावास एवं 9-9 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Related Articles

Back to top button