ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप खरे का निष्कासन समाप्त जिला सत्कार प्रभारी बनाया

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भोपाल जिला भाजपा के उपाध्यक्ष रहे कुलदीप खरे का पार्टी से निष्कासन समाप्त करते हुए उन्हें पुन: सदस्यता प्रदान की गई है। कुछ समय पहले उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया था। बुधवार देर रात को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने निलंबन समाप्त करते हुए सदस्यता प्रदान की। सबनानी के अनुसार पार्टी कुलदीप की सेवाएं संगठन को मजबूत करने में लेगी।

देर रात को सत्कार प्रभारी बनाने के आदेश

कुलदीप का निलंबन समाप्त करने को लेकर बुधवार को देर रात तक गहमागहमी का दौर चला। भाजपा के हीं कुछ नेताओं ने कुलदीप की भाजपा में वापसी का विरोध करते हुए संगठन के सामने आपत्ति दर्ज कराई। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से भी शिकायत की गई। देर रात तक इसको लेकर ऊहापोह चलती रही कि उनकी वापसी की जाए अथवा नहीं लेकिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कुलदीप की सेवाओ और उनके साथ युवा कार्यकर्ताओं की फौज को देखते हुए उनकी वापसी की घोषणा कर दी। देर रात को ही उन्हें भोपाल जिले का सत्कार प्रभारी भी मनोनीत कर दिया गया। कुलदीप के साथ ही महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी को भी सत्कार प्रभारी बनाया गया है। कुलदीप खरे को कुछ समय पहले पार्टी से निलंबित किया गया था लेकिन वे निलंबन के बाद भी संगठन के कार्य में जुटे रहे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक कुलदीप के यहां कई बार विजयवर्गीय भी आए। पिछले नगर निगम चुनाव में कुलदीप की पत्नी नीतू वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद चुनी गई थीं।

Related Articles

Back to top button