ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

सखियों ने पंचायतों से टैक्स वसूलकर कमाए 11 लाख रुपये

भोपाल। अब तक गांव की महिलाएं घर-गृहस्थी का काम संभालने, खेती-किसानी में मेहनत -मजदूरी करने के लिए ही जानी जाती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जिला पंचायत भोपाल द्वारा पंचायतों में शुरू की गई टैक्स वसूली की योजना ने गांव की महिलाओं का जीवन बदलकर रख दिया है। जिले की 222 ग्राम पंचायतों में 374 टैक्स सखियां टैक्स वसूलने का पिछले एक साल से काम कर रही हैं। टैक्स सखियों ने 1 अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023 तक पंचायतों से संपत्ति, जल, स्वच्छ और वृत्ति टैक्स मिलाकर लगभग 3 करोड़ से अधिक का टैक्स वसूल किया हैं। इसके बदले में महिलाओं ने लगभग 11 लाख 12 हजार रुपये की आय भी प्राप्त की है।

सखियों ने टैक्स वसूली में सचिव व रोजगार सहायकों को पीछे छोड़

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज सिंह ने बताया कि पंचायतों में टैक्स वसूली का काम करने में कर्मचारी असफल ही साबित होते थे। इसी वजह से एक साल पहले प्रशिक्षण देने के बाद 374 टैक्स सखियों को पंचायतों से कर वसूली का काम सौंपा गया। इन सखियों ने बेहतर टैक्स वसूली की है। टैक्स सखियों ने पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों से अधिक टैक्स वसूल किया है। फंदा की सखियों ने सचिव और रोजगार सहायकों से दोगुनी टैक्स की राशि सवा करोड़ रुपये वसूल की है। तो वहीं बैरसिया की सखियों ने भी 30 प्रतिशत अधिक राशि वसूल की है।

जनपद पंचायत फंदा में टैक्स वसूली राशि का विवरण (रुपये में)

संपत्ति – जल – स्वच्छता – वृत्ति – अन्य – कुल

1,35,53,869 – 5,84,350 – 21,99,829 – 14,37,554 – 13,22,450 -1,79,96,124

कुल वसूल की गई टैक्स राशि

सखियों द्वारा — सचिव/रोजगार सहायक द्वारा

1,21,19,595 — 64,43,400

जमा की गई टैक्स राशि

टैक्स सखी – अन्य

1,11,35,335 – 35,22,364

जमा नहीं की गई राशि

टैक्स सखी – सचिव/रोजगार सहायक

13,64,780 – 5,78,101

जनपद पंचायत बैरसिया में टैक्स वसूली का विवरण

संपत्ति – जल – स्वच्छता – वृत्ति – अन्य – कुल

43,72,471 – 4,47,475 – 13,16,110 – 3,79,542 – 2,45,940 – 67,61,538

कुल वसूल किया टैक्स

सखियों द्वारा — सचिव/रोजगार सहायक द्वारा

39,95,727 — 28,18,811

जमा की गई टैक्स राशि

टैक्स सखी – अन्य

26,72,695 – 39,85,727

जमा नहीं की गई राशि

टैक्स सखी – सचिव/रोजगार सहायक

50,690 – 44,700

टैक्स सखियों को दिया गया मानदेय

जनपद पंचायत – सखियों को मिला लाभ

फंदा – 7,98,746

बैरसिया – 3,13,798

Related Articles

Back to top button