ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

15 लाख के चोरी गए 23 दोपहिया वाहन समेत चार शातिर गिरफ्तार

जबलपुर । आपरेशन शिकंजा के तहत चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 15 लाख के चोरी के 23 दुपहिया वाहन जब्‍त किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने वाहन चोरी पर अंकुश लगाने संदिग्धों की धरपकड़ कर चोरी गए दोपहिया वाहनों की बरामदगी के निर्देश दिए थे। ओमती, गढा, लार्डगंज व मदनमहल पुलिस ने आरोपितों अमित सोनी निवासी बधैया मोहल्ला दमोह नाका, दशरथ पटवा गोसलपुर, अंकित डुमार, सौरभ चौधरी निवासी पुरानी बस्ती झण्डा चौक रांझी को दबोचते हुए इनके पास से तीन लाख के चोरी किए गए छह दोपहिया वाहन जब्‍त किए हैं।

ओमती पुलिस ने रसल चौक पर शराब दुकान के पास युवक को पकड़ा। पूछताछ में वाहन के कोई कागजात नहीं दिखा पाया। कड़ाई से पूछने पर बताया कि एक्टीवा 16 मार्च को शास्त्री ब्रिज के पास से चोरी की थी। ओमती क्षेत्र से चार एवं थाना गढ़ा क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल, थाना लार्डगंज क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल, थाना मदन महल क्षेत्र से एक मोटर साइकिल चोरी करना बताया एवं शहर के अन्य थाना क्षेत्रो से आठ मोटर साइकिल चोरी कर गोसलपुर में अपने जीजा दशरथ पटवा को देना बताया। निशादेही पर गोसलपुर में दबिश देते हुये दशरथ पटवा निवासी गोसलपुर को दबोचते हुए 16 मोटरसाइकिल जब्‍त कीं।

क्राईम ब्रांच एवं पनागर पुलिस के द्वारा परियट उर्दआ मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अंकित व सौरभ को रोककर वाहन के कागजात के संबंध में पूछा तो कोई कागज न होना बताया। दोनों को पनागर लाकर सघन पूछताछ की। उक्त मोटर सायकिल दो-तीन माह पूर्व अंग्रेजी शराब दुकान के पास पनागर से चोरी करना स्वीकार करते हुए गोसलपुर से एक मोटरसाइकिल, पनागर से और दो मोटरसाइकिले तथा रांझी एंव अधारताल क्षेत्र से एक-एक मोटरसाइकिल चुराकर अपने अपने घरों में रखी थीं। दोनों की निशादेही पर पांच मोटरसाइकिल जब्‍त की।

Related Articles

Back to top button