MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे ,सीएम ने बच्चों से संवाद किया

CM मोहन यादव यूथ कॉन्क्लेव में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से खुला संवाद किया। सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में उन्होंने कहा- सरकार साल 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगी। इसमें MPPSC दो बार परीक्षा कराएगा। 12 मेडिकल कॉलेज और 12 नई यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी, जिससे युवाओं को नई स्किल्स सीखने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
हर जिले के सरकारी स्कूलों में कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था.
- रिसर्च की राशि 16000 से हर महीने 25000 राशि तक बढ़ाने की घोषणा.
- एडवांस कंप्यूटिंग लैब स्थापित किए जाएंगे.
- स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने 5 करोड़ तक फंड बनाया जाएगा.
- सभी युवाओं की प्लेसमेंट के लिए एजेंसी तय करके काम करेगी.
- शोध सहायता के लिए 1 करोड़ का फंड तैयार किया जाएगा.
- 1 लाख युवाओं को कौशल उन्नयन से जोड़ा जाएगा.
- हर संभाग में वर्किंग वूमेन हॉस्टल तैयार किया जाएगा.
- अगले साल जनवरी 2027 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा.
-
साल में दो बार होगी PSC की परीक्षा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आने वाले साल युवाओं के लिए दो बार PSC परीक्षा करायी जाएगी. अगले साल युवा वर्ष मनाया जाएगा इसलिए दो बार परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि 12 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. हर महीने एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा. इसके साथ ही 12 नई स्किल विश्वविद्यालय भी खोले जाएंगे.
- मप्र अब कृषि के साथ उद्योग-शिक्षा का केंद्र बना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य में एक-एक कर सभी असंभव काम पूरे हो रहे हैं। कभी जिन कामों के कारण मप्र को सिर्फ कृषि आधारित प्रदेश कहा जाता था, अब वही प्रदेश उद्योग-धंधे लगाने, मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने वाला बन गया है।
उन्होंने कहा कि ढाई साल के भीतर मप्र सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ा है। अलग-अलग क्षेत्रों में राज्य ने अब तक 85 हजार नौकरियां दी हैं।
-
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने गौरव बढ़ाया
सीएम मोहन यादव ने इस मौके पर युवाओं से सीधा संवाद किया। मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में युवाओं के सपनों को नई उड़ान और अवसर मिल रहे हैं। यह बदलते दौर का नया भारत है। हमारी क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं, एशियाड गेम्स में मध्यप्रदेश के युवा खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। देश का मान बढ़ाने वाले सभी युवा खिलाड़ियों को मैं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
जुबिन नौटियाल की भी प्रस्तुति
इस आयोजन में युवाओं के पसंदीदा गायक जुबिन नौटियाल भी गीतों की प्रस्तुति देने के लिए आए है। यूथ आइकॉनिक सिंगर जुबिन नौटियाल एवं कबीर कैफे की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरों की धुन पर झूमते युवाओं और तालियों की गूंज से भोपाल का लाल परेड मैदान उत्साह, उमंग और युवा ऊर्जा से सराबोर नजर आया।



