ब्रेकिंग
450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार CM मोहन यादव ने 7400 होनहारों को दी ई-स्कूटी की सौगात, स्टूडेंट्स से की बात, स्कूटी पर सवारी भी की लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग,
मुख्य समाचार

450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन माना जाता है। यहाँ का चमचमाता फर्श, आधुनिक लाइटिंग और विशाल कॉनकॉर्स किसी एयरपोर्ट जैसा अहसास कराता है। इसी हाई-टेक और भव्य स्टेशन का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो भैंसें आराम से प्लेटफॉर्म पर घूमती हुई नजर आ रही हैं। इस अछ्वुत और लापरवाही भरे नजारे के बाद यात्री रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला और कैसे पहुँचा मवेशी प्लेटफॉर्म पर?

सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें स्पष्ट रूप से दो भैंसें प्लेटफॉर्म पर टहलती हुई दिखाई दे रही हैं। ये दोनों भैंसें कीचड़ में पूरी तरह से लिपटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा वाकया सोमवार, 5 अक्टूबर का है, जो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर घटा। इस दौरान वहाँ से गुजरने वाले और ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री काफी घबराए हुए दिखे और सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह सतर्क नजर आए।

इस अजीबोगरीब घटना के दौरान कुछ यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो भी बना लिया। एक भैंस ने तो प्लेटफॉर्म पर ही गोबर कर दिया, जिससे स्टेशन की स्वच्छता पर भी दाग लग गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। वायरल वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड इन मवेशियों को प्लेटफॉर्म से भगाने की कोशिश करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना के कुछ ही देर बाद पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (GM) का दौरा भी प्रस्तावित था, फिर भी स्टेशन परिसर में मवेशियों का पहुँचना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है यह आधुनिक स्टेशन

आपको बता दें कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को पहले ‘हबीबगंज’ रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता था। इस पूरे स्टेशन का लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से भव्य पुनर्विकास (रीडेवलपमेंट) किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 को इसका आधिकारिक लोकार्पण किया था। इसके केवल मुख्य भवन के निर्माण पर ही 100 करोड़ रुपये की लागत आई थी। यह न केवल मध्य प्रदेश का बल्कि पूरे देश का पहला ऐसा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन है, जिसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत तैयार किया गया है।

इस हाई-टेक स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 700 से अधिक लोगों के बैठने की शानदार व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए 11 एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियाँ), 3 लिफ्ट और 3 ट्रेवलेटर लगाए गए हैं। यात्रियों की पुख्ता सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में 160 आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग एंट्री और एग्जिट गेट भी तैयार किए गए हैं। ऐसे अत्याधुनिक स्टेशन पर मवेशियों का पहुँचना प्रबंधन और सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button