ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

दिव्यांग हास्टल की किचन व दो जगह कचरे में लगी आग बड़ा हादसा टला

ग्वालियर। शहर में तापमान बढ़ते ही आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शनिवार को शहर में तीन जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं। इस दौरान हुरावली में ओबीवी दिव्यांग हास्टल के किचन में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि किचन में तीन सिलेंडर रखे हुए थे, लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। बाकी अन्य दो जगहों पर लगी आग को भी फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझाया, जिससे कोई भी जनहानि नहीं हुई और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ। शहर के हुरावली गांव में ओबीसी दिव्यांग हास्टल की किचन में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई।

किचन में उस समय तीन और सिलेंडर रखे हुए थे। शुरुआत में हास्टल स्टाफ ने ही आग पर काबू पाने के प्रयास किए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर अमला मौके पर पहुंचा और एक गाड़ी पानी फेंककर आग पर काबू पाया। वहीं गांधी रोड स्थित सर्किट हाउस के पार्क में दोपहर में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर अमले ने 15 मिनट में आग पर काबू पाया। लक्ष्मीगंज स्थित बुद्धा पार्क की लैंडफिल साइट पर कचरे में दोपहर में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर की एक गाड़ी ने आग को बुझाया।

राशन में 900 क्विंटल की हेराफेरी, एफआइआर दर्ज

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने घाटीगांव विकासखंड के धुंआ की उचित राशन की दुकान के संचालक जयेंद्र तिवारी पर एफआइआर दर्ज कराई है। राशन में 900 क्विंटल की हेराफेरी की है। जांच में फरवरी व मार्च के राशन में हेराफेरी सामने आई थी और लोगों तक राशन नहीं पहुंचा था। घाटीगांव में उचित राशन की दुकानों से लोगों को राशन नहीं मिलने की शिकायत आ रही थी। इन शिकायतों के आधार पर राशन की जांच की गई। जयेंद्र तिवारी की दुकान पर बड़ी अनियमितता मिली। 900 क्विंटल की अनियमितता मिलने पर घाटीगांव थाने में दो केस दर्ज हुए हैं।

Related Articles

Back to top button