ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

नवयुवक सभा को फिर मिला बुजुर्ग अध्यक्ष दूसरे बुजुर्ग ने फार्म वापस लिया

संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर की प्रमुख से शेक्षणिक एवं सामाजिक संस्था नवयुवक सभा के चुनाव में जद्दोजहद के बाद आखिरकार 86 वर्षीय शिक्षाविद विष्णु गेहानी अध्यक्ष चुने गए। उनका मुकाबला भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र से होना था लेकिन बुजुर्ग डॉ धर्मेंद्र ने दी अंतिम समय में पर्चा वापस ले लिया गेहानी निर्विरोध चुने गए।

1954 में युवाओं द्वारा गठित सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था नव युवक सभा के पदाधिकारी अब बुजुर्ग हो चले हैं लेकिन संस्था का नाम अब भी नवयुवक सभा ही है। संस्था में युवाओं को शामिल करने की जरूरत महसूस की जा रही है लेकिन अब भी बुजुर्गों का ही दबदबा बना हुआ है चुनाव में भी यही नजर आया। चुनाव के दौरान डा. धर्मेन्द्र ने सर प्रणाम वापस लिया की दिया गेहानी को एक साल बाद पद से त्याग पत्र देना होगा। गेहानी ने महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी एवं मध्य प्रदेश आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी के आग्रह पर यह शर्त मान ली। राजेश हिंगोरानी को महासचिव, महेश दयारामानी को उपाध्यक्ष, सुरेश राजपाल सचिव, धर्मप्रकाश मोटवानी कोषाध्यक्ष, केएल रामनानी आडीटर, दिनेश वाधवानी सह सचिव एवं कमल प्रेमचंदानी शिक्षा समिति के सचिव चुने गए। चुनाव अधिकारी बसंत चेलानी ने निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए।

सभी को साथ लेकर काम करेंगे

अध्यक्ष गेहानी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि संस्था के हित में सभी को साथ लेकर काम करेंगे डॉ धर्मेंद्र की सेवाएं भी ली जाएंगी। नव युवक सभा की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाना ही हमारा लक्ष्य होगा क्योंकि यह यहां की सबसे पुरानी संस्था है। संस्था की ओर से स्कूल कॉलेजों का संचालन करने के अलावा हर साल विजयादशमी महोत्सव मनाया जाता है इसमें संत हिरदाराम नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण नागरिक भी शामिल होते हैं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी बसंत चेला ने सभी का आभार प्रकट किया है सिंधु समाज के पदाधिकारियों ने भी गेहानी का अध्यक्ष चुने जाने पर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button