ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

अब एमपी के इस शहर में उठी जिला बनाने की मांग, अर्थी जुलूस निकाल किया पुतला दहन

जबलपुर। मध्यप्रदेश में हाल ही में एक नए जिले की घोषणा हुई है,रीवा से अलग करके मऊगंज को एमपी का 53 वां जिला बनाने का ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर दिया है। जिसके बाद अब जबलपुर के सिहोरा को जिला बनाने की मांग कर रहे लोगों का आक्रोश भड़क उठा और सिहोरा जिला बनाओ आंदोलन समिति के सदस्यों समेत सैकड़ों लोगों ने मध्यप्रदेश सरकार का अर्थी जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

तना ही नहीं रहवासियों ने पुतला दहन के बाद बस स्टैंड में आयोजित आम सभा में सिहोरा जिला बनाओ आंदोलन समिति ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जब सन 2003 में सिहोरा को जिला बनाने की मंजूरी मिल गई थी तो फिर 20 साल बाद भी आज तक सिहोरा जिला को अस्तित्व में क्यों नहीं लाया गया। साथ ही आक्रोशित लोगों का कहना है कि सिहोरा को जिला बनाने के पक्ष में भाजपा भी अपना मत स्पष्ट करें।

क्योंकि बीते 20 सालों से सिहोरा की जनता लगातार भाजपा को विजय दिलाती आ रही है। आंदोलन समिति ने 9 अप्रैल को विशाल जंगी प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। जिसमें सिहोरा समेत आसपास की चार तहसीलों के हजारों लोग शामिल होंगे और सिहोरा को जिला बनाने की मांग रखेंगे और मध्यप्रदेश सरकार से आरपार की लड़ाई का शंखनाद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button