ब्रेकिंग
सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म,भोपाल को साफ करने में जुटे स्वच्छता मित्र भोपाल सहित कई शहरों में दिवाली से पहले सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा
मुख्य समाचार

CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा

राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स

Bhopal cm youth conclave lal parade ground startup skill and innovationभोपाल : 6 अक्टूबर को ‘सीएम यूथ कनक्लेव 2026’ करने जा रही है. इसमें प्रदेश के सभी जिलों के कॉलेजों के छात्र शामिल होंगे. राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को इकट्ठा करने की तैयारी की जा रही है. सीएम मोहन यादव इस प्रोग्राम के जरिए छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे और भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे.

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

स्टार्टअप एवं उद्यमिता: युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स की सहभागिता. फार्मास्युटिकल, मैन्युफैक्चरिंग, AI/ मशीन लर्निंग और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों के स्टार्टअप्स की प्रस्तुति.

कॅरियर एवं कौशल के अवसर: कौशल विकास, कॅरियर मार्गदर्शन और रोज़गार से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर

युवा नवाचार एवं प्रदर्शन: AI, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, विज्ञान एवं नवाचार, कृषि क्षेत्र में रोज़गार, फ्यूचर रेडी एजुकेशन और टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रदर्शन.

शासकीय योजनाओं की जानकारी: पात्रता, पंजीयन, आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित स्टॉल

सार्वजनिक एवं निजी विश्वविद्यालयों की सहभागिता: विश्वविद्यालयों द्वारा कॅरियर मार्गदर्शन, नवाचार, उद्यमिता, तकनीकी शिक्षा एवं रोज़गार के अवसरों की जानकारी.

भोपाल में होगा ‘सीएम यूथ कॉन्क्लेव 2026’

एमपी सरकार 6 अक्टूबर को ‘सीएम यूथ कनक्लेव 2026’ करने जा रही है. इसमें प्रदेश के सभी जिलों के कॉलेजों के छात्र शामिल होंगे. राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को इकट्ठा करने की तैयारी की जा रही है. सभी कुल सचिव, सचिव और प्राचार्यों को इस कार्यक्रम के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं. सीएम मोहन यादव इस प्रोग्राम के जरिए छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे और भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे. यूथ से जुड़ी योजनाओं और सौगात का ऐलान कर सकते हैं. युवाओं से बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील की गई है.

दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए जेन-जी आंदोलन के बाद युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दल लगातार प्रयास कर रहे हैं. सम्मेलन, कॉन्क्लेव, सभा आयोजित की जा रही हैं. अब सरकारें भी युवाओं के मुद्दों को लेकर जागरूक हो गई हैं. मध्य प्रदेश में भी बयार यंगस्टर्स के पक्ष में बह रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button