देश
गजब…! यहां हर साल निकाली जाती है भूतों की बारात, लगता है भूत-प्रेत का जमघट, जाने क्यों?

इटारसी के ग्राम गुर्रा में हर साल की तरह इस वर्ष में ताज बाबा की दरगाह पर भूतों का जमघट नजर आया। रंग पंचमी के अवसर यहां भूतों की होली जलाई जाती है। बाबा ताज की दरगाह पर ऐसे लोगों को मुक्ति मिलती है जिन्हें जिन्न-जिन्नात भूत प्रेत आदि लगे होते हैं ऐसे लोग आज यहां इकट्ठा होते है जिनके शरीर से भूत प्रेत निकाले जाते हैं।
यहां बाबा ताज की दरगाह पर पहुंचते हैं ओर उन्हें इन बाधाओं से मुक्ति मिलती है। बड़ी संख्या में यहां पर प्रदेश भर से लोग पहुंचे हुए थे। इस दौरान यहां पर एक मेले का भी आयोजन किया गया।

