ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में पलटते हुए बची अतीक अहमद की वैन सामने आ गई थी गाय

शिवपुरी। यूपी पुलिस की एक टीम रविवार शाम को अतीक अहमद को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती केंद्रीय जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई। सोमवार को सुबह करीब 6.30 बजे खरई चेकपोस्ट से अतीक के काफिले ने शिवपुरी में प्रवेश किया। मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने के 3–4 किमी बाद ही काफिला तेंदुआ थाने के पास कुछ मिनिट के लिए रुका। अतीक अहमद यहां वैन से निकलकर पेशाब करने के लिए गया था। वैन से उतरते वक्त जब मीडिया ने उससे सवाल किया कि उन्हें किसी तरह का डर लग रहा है क्या तो पहले तो अतीक खामोश रहा, लेकिन बार बार पूछने पर उसने कहा कि ‘काय का डर’। चंद मिनिट बाद काफिले झांसी के लिए रवाना हो गया। फोरलेन से पड़ोरा, सुरवाया, अमोला, दिनारा होते हुए सिकंदरा के आगे से यह झांसी में प्रवेश किया। वहां से उसे प्रयागराज ले जाया जाएगा।

जब काफिला खरई चेकपोस्ट के थोड़ा आगे निकला तो एक गाय पुलिस वैन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इसी वैन में अतीक अहमद सवार था। वैन से टकराकर गाय कुछ दूर उछलकर गिरी जिसके कारण पूरे वाहनों के काफिले को रोक दिया गया। हालांकि यहां वाहन चंद सेकेंड के लिए ही रुके। वैन से टकराने वाली गाय की मौत हो गई।

आधा सैकड़ा गाड़‍ियों का काफिला

अतीक अहमद को ले जा रही पुलिस टीम के साथ दो वैन चल रही थीं। कभी अतीक की वैन आगे रहती तो कभी पीछे जिससे यह अनुमान लगाना मुश्किल था की वह किस वैन में है। काफिले में करीब 50 गाड़िया चल रही थी जिसमें पुलिस के साथ मीडिया के वाहन भी थे। काफिले में अतीक के रिश्तेदार भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button