ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

21-22 अप्रैल से दस दिन तक भोपाल नहीं आएंगी इंटरसिटी समेत अन्य ट्रेनें तीन मई तक मेमू निरस्त

भोपाल। भोपाल से ग्वालियर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 अप्रैल से दो मई तक भोपाल नहीं आएगी। यह बीना स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी। इसी तरह 21 अप्रैल से बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस को दो मई तक व 22 अप्रैल से बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस तीन मई तक बीना पर ही रोकी जाएगी। भोपाल से जोधपुर के बीच चलने वाली जोधपुर एक्सप्रेस 21 अप्रैल से दो मई तक भोपाल नहीं आएगी, यह ट्रेन जोधपुर से कोटा के बीच चलेगी। भोपाल से बीना के बीच चलने वाली दोनों दिशा की मेमू ट्रेन को 22 अप्रैल से तीन मई तक निरस्त कर दिया है।

इसके अलावा एक मई को शुरुआती स्टेशन से चलने वाली 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस और 29 अप्रैल व एक मई को रवाना होने वाली 11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस जबलपुर-इटारसी-भोपाल होकर चलाई जाएगी। इसके अलावा डा. आंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस, कामाख्या-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस आदि भी बदले रूट से चलेंगी। यह बदलाव निशातपुरा रेलवे स्टेशन को चालू करने की कवायद के चलते किया जा रहा है। इस अवधि में पुरानी व नई पटरियों को आपस में जोड़ा जाएगा।

इन ट्रेनों के मार्ग भी बदले

29 अप्रैल और दो मई को चलने वाली 22911 इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस और 29 अप्रैल व एक मई को रवाना होने वाली 22912 हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेगी। इसके अलावा 30 अप्रैल को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस और एक मई को रवाना होने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 29 अप्रैल को चलाई जाने वाली 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलाई जाएगी। रेलवे ने एक मई को चलने वाली 22829 शालीमार-भुज एक्सप्रेस और 29 अप्रैल को रवाना होने वाली 22830 भुज-शालीमार एक्सप्रेस, एक मई को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और दो मई को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को मक्सी-रुठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-मालखेड़ी (बीना छोड़कर) होकर चलाने का निर्णय लिया है। इस अवधि में इन गाड़ियों को बीना के पास मालखेड़ी स्टेशन पर दो मिनट के लिए रोका जाएगा

Related Articles

Back to top button