ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

जोगी कांग्रेस का चुनाव नहीं लड़ने का संकेत अमित जोगी बोले- मां से बढ़कर राजनीति नहीं राजनीति के लिए पूरी उम्र पड़ी

रायपुर।  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। संगठन के मुखिया अमित जोगी ने 2 अप्रैल को किए गए ट्वीट में लिखा है कि मेरे लिए मेरी मां का स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ की सत्ता से कहीं ज्यादा सर्वोपरि है। जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती। तब तक मैं उनके साथ साये की तरह रहूंगा। अमित जोगी ने अपने ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया कि पापा के आखिरी क्षणों में मैं उनके साथ नहीं रह सका। इस गलती को मैं मम्मी के साथ नहीं दोहरा सकता। मेरा प्रथम उद्देश्य मम्मी का स्वस्थ होना है। बाकी सब राजनीति करने के लिए पूरी उम्र पड़ी है। अमित जोगी के इस ट्वीट को छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़े उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है। जोगी परिवार के चुनावी मैदान में दूर रहने के फैसले ने सबको चौका दिया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जकांछ ने तीसरे मोर्चे के रूप में बड़ी भूमिका निभाई थी।

अजीत जोगी और उनकी पत्नी दोनों ने जीता था चुनाव

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी का भी रिश्ता राजनीति से रहा है। वर्ष 2018 के चुनाव में अजीत जोगी ने मरवाही से चुनाव जीता था, वहीं उनकी पत्नी रेणु जोगी कोटा से विधायक हैं। इसके साथ ही पार्टी के धरमजीत सिंह लोरमी से विधायक हैं। साथ ही बलौदाबाजार से प्रमोद कुमार शर्मा ने भी जकांछ से चुनाव जीता है। खैरागढ़ से देवव्रत सिंह भी विजयी रहे थे। जकांछ ने पिछली विधानसभा में पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी।

विवादों से भी जुड़ा रहा नाता

अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी पर जातिगत दावों के मामलों पर कई सवाल उठते रहे हैं। बीते उप-चुनाव में अमित जोगी और ऋचा जोगी की जाति को प्रशासन ने फर्जी बताकर नामांकन निरस्त कर दिया था। मरवाही सीट से ही जोगी परिवार को चुनाव लड़ने नहीं दिए जाने पर उप-चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज हो गई थी। विधानसभा चुनाव को सात महीने शेष हैं। ऐसे में जकांछ ने अभी तक तैयारी भी शुरू नहीं की है।

अब तीसरे मोर्चे के लिए आप ने शुरू की तैयारी

अमित जोगी के ट्वीट के बाद आप ने तीसरे मोर्चे के रूप में तैयारियां तेज कर दी है। आप ने इससे पहले चुनावी तैयारियों को लेकर पहले से ही प्रदेशभर में पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी है। बीते दिनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा हुआ था, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राजधानी में बड़ी सभा को संबोधित किया था। आप ने 1 अप्रैल से प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है।

फैक्ट फाइल

विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 68

भारतीय जनता पार्टी-15

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)-05

बहुजन समाज पार्टी-02

Related Articles

Back to top button