ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

सत्यनारायण शर्मा बोले : अंग्रेजोें ने जितना षडयंत्र नहीं किया उससे ज्यादा भाजपा कर रही

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केमामले को लेकर आयोजित जय भारत सत्याग्रह आंदोलन मेें पार्टी ने प्रदेश केसभी 33 जिलोें मेें पत्रकारवार्ता करकेजनता केसामने अपना पक्ष रखने की कोशिश की। रायपुर केराजीव भवन मेें आयोजित पत्रकारवार्ता मेें पूर्व मंत्री सत्यनारायण्ा शर्मा ने कहा कि अंग्रेजोें ने जीतना षड़यंत्र नहीं किया, उससे ज्यादा भाजपा कर रही है।

शर्मा ने राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से करते हुए कहा कि गांधी राष्ट्रपिता थे, तो राहुल राष्ट्रपुत्र हैैं। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को हिलाकर रख दिया था और राहुल गांधी ने भाजपा सरकार की नींव हिला दी है। राहुल ने चार हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा के जरिए देश से नफरत मिटाने का काम किया। इससे भाजपा मेें बौखलाहट है और उनको पहले संसद मेें बोलने से रोका गया, बाद मेें उनकी सदस्यता को समाप्त कर दिया गया।

शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों के समय जो आंदोलन हुआ, उसमें जीत मिली और देश को आजादी मिली। आजादी के बाद भी आंदोलन हुए। आज फिर आंदोलन हो रहे हैं। हर बाद आंदोलनोें की जीत हुई और होगी। वैसे ही हम जनता के बीच में जाएंगे और जीत हमारी होगी। लोकतंत्र को कुचलने वाली सरकार को जनता सबक सिखाएगी। शर्मा ने कहा कि षड्यंत्र कर राहुल गांधी की सदस्यता को रद किया गया।

केंद्रीय मंत्री संविधान की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अदाणी पर सवाल किया, जो अपराध बन गया। शर्मा ने भाजपा केउस आरोपोें का भी जवाब दिया, जिसमेें कहा जा रहा है कि राहुल ने ओबीसी वर्ग का अपमान किया है। शर्मा ने कहा कि राहुल ने किसी समुदाय या व्यक्ति विशेष या ओबीसी के नाम से कोई बात नहीं की।

लोकतंत्र का गला घोटने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। अपने पाप को छिपाने के लिए राहुल पर झूठे आरोप लगा रहे हैैं। अदाण्ाी यदि पाक साफ हैं, तो सरकार को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button