ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

पत्नी ने लगाया केस कोर्ट पेशी से लौटकर पति ने लगा ली फांसी

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर (मूसाखेड़ी) में 39 वर्षीय दिनेश नागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि दिनेश ने पत्नी मनीषा के कारण जान दी है। मनीषा उसे छोड़कर चली गई। उसने दहेज प्रताड़ना की एफआइआर भी लिखवा दी। इसी मामले को लेकर दिनेश की कोर्ट में पेशी थी। वह वहां से लौटकर आया और घर में फांसी लगा ली।

पुलिस के मुताबिक, मनीषा और दिनेश की 17 साल पूर्व शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। उच्च शिक्षित मनीषा नर्स बनना चाहती थी। दिनेश ने गाड़ी चलाकर मनीषा की पढ़ाई पूरी करवाई। ट्रेनिंग के लिए धार भी भेजा। पालदा स्थित एक अस्पताल में नौकरी लग गई। इसके बाद उसने दिनेश के साथ रहने से मना कर दिया। मनीषा ने एक वर्ष पूर्व दिनेश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की रिपोर्ट भी कर दी। पेशी पर उज्जैन कोर्ट जाने पर मनीषा के स्वजन धमकाते थे। बुधवार को वह कोर्ट पेशी कर लौटा और फांसी लगा ली। किराएदार ने बताया कि दिनेश तनाव में था।पेशी पर खतरा देख बेटे को लेकर गया था। उसने रोते हुए कहा था कि अब जीना नहीं चाहता।

चोट से बिगड़ा चेहरा, ठेकेदार ने की खुदकुशी

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय दिनेश पुत्र रमेश ढाकसे ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुताई ठेकेदार दिनेश कुछ दिनों पूर्व चोटिल हो गया था। चेहरा बिगड़ने से दुखी रहता था। संभवत: इसी तनाव में फांसी लगाई है। पुलिस के मुताबिक, घटना विनोबा नगर की है। बुधवार को वह काम पर नहीं गया था। पत्नी रेणुका से सोने का बोला और कमरे में चला गया। देर तक नहीं उठने पर नौ वर्षीय बेटी ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर बेटी ने कूलर पर चढ़कर देखा तो पता चला दिनेश ने फांसी लगा ली है।

Related Articles

Back to top button