ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रतलाम विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे

रतलाम। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शहर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान 898.18 करोड़ रुपये लागत के 80 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व 476.36 करोड़ रुपये लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शहर में करीब चार घंटे रहेंगे। वे भोपाल से हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे बंजली हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 4:15 बजे वापस रवाना होंगे। सम्मेलन स्थल तक जाने के दौरान मार्ग में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन द्वारा स्वागत किया जाएगा।

रतलाम में मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रतलाम आगमन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, जनपद सदस्य बलबहादुर सिंह, कांग्रेस नेता राजेश पुरोहित, थावर भूरिया, राजेह भरावा, सत्तु व्यास पलसोड़ा, देवीलाल अमलियार, मानवेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना पुरोहित, रानी देवदा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महू रोड पर फव्वारा चौक पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए सभा स्थल की तरफ ज्ञापन देने बढ़ने लगे। तभी पुलिस ने उन्हें रोका। कई नेता सिर पर काले कपड़े बंधे हुए थे। कांग्रेसी नेता काले झंड़ व कांग्रेस के झंडे लहराते हुए सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने हिरासत में ले लिया व बस में बैठा कर अज्ञात स्थान पर ले गई।

Related Articles

Back to top button