ब्रेकिंग
सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म,भोपाल को साफ करने में जुटे स्वच्छता मित्र भोपाल सहित कई शहरों में दिवाली से पहले सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा
देश

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद लग सकता है रासुका पंजाब में मोबाइल इंटरनेट व एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध बढ़ा

खलिस्‍तान नेता और अलगाववादी अमृतपाल सिंह पर दबाव बढ़ाते हुए पुलिस ने उसके पांच साथियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया है। गिरफ्तारी के बाद उस पर भी एनएसए लगाया जा सकता है। पुलिस ने सोमवार को उसकी मर्सिडीज कार बरामद कर ली और उसके चाचा हरजीत सिह व ड्राइवर हरप्रीत सिह को भी गिरफ्तार कर लिया है। हरजीत को विमान से असम के डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेजा गया है। एक दिन पहले अमृतपाल के चार शीर्ष सहयोगी भी वहीं भेजे गए थे। पंजाब में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर जारी प्रतिबंध को 24 घंटे और बढ़ा दिया गया है। यह सेवाएं अब मंगलवार दोपहर 12 बेज तक बंद रहेंगी।

प्रेस को दी पुलिस ने तमाम जानकारियां

आइजी (हेड क्वार्टर) डा. सुखचैन सिह गिल ने पत्रकारों से कहा कि अजनाला थाने पर हमले के मामले में गिरफ्तार जिन पांच आरोपितों पर एनएसए लगा है उनमें अमृतपाल के चाचा हरजीत सिह, प्रधानमंत्री बाजेके, दलजीत सिह कलसी, गुरप्रीत सिह और भगवंत सिह भी हैं। ये पांचों अब डिब्रूगढ़ की केंद्रीय जेल में बंद हैं। एनएसए के तहत आरोपितों को दूसरे राज्यों की जेल में रखा जा सकता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जालंधर के मेहतपुर से अमृतपाल की मर्सिडीज कार बरामद करके उसके चाचा हरजीत और चालक हरप्रीत को गिरफ्तार किया गया है।

कुल 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया

आइजी गिल ने कहा कि अब तक की जांच में अमृतपाल के आइएसआइ कनेक्शन सामने आया है। अमृतपाल और उसके साथियों को विदेश से फंडिग हो रही थी। हवाला के जरिए भी पैसा उन तक पहुंचाया गया। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में छह केस दर्ज किए गए हैं और कुल 114 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपितों से नौ राइफल, एक रिवाल्वर और 430 कारतूस पकड़े गए हैं। इनमें से अधिकतर हथियार अवैध हैं। मर्सिडीज सहित चार वाहन जब्त किए गए हैं। डा. गिल ने कहा कि सभी जिलों में फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं और शांति कमेटियां बैठकें कर रही हैं। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button