ब्रेकिंग
भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई रोशनपुरा चौराहे , भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, आत्मदाह की चेतावनी सीलिंग कार्यवाही के विरोध में, विशाल रैली दिनांक 18/ 8/ 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे अमृत मिशन परियोजना की धीमी प्रगति पर एक्शन, 5 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया मध्य प्रदेश में 24 घंटे (24x7) संचालित किए जा सकेंगे। खुलेंगे मॉल-दुकानें; राज्यपाल ने दी मंजूरी एमपी में एनालॉग पनीर पर लगा बैन, सीएम मोहन यादव बोले- प्राकृतिक दूध के उत्पादों को करेंगे प्रोत्साहि... महिलाओं के खातों में आज पहुंचेगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, CM साय करेंगे जारी भोपाल में निरामय अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन सील, सीएमएचओ ने की कार्यवाही पनीर पकड़ा?, रायपुर में हुई कार्रवाई, जांच के लिए लैब भेजा
मध्यप्रदेश

माफिया सरगना अतीक की गाड़ी पलट जाये तो कोई आश्चर्य नहीं होगा : भाजपा सांसद

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी सांसद सुब्रत पाठक ने करीब दो साल पहले कुख्यात विकास दुबे की गाड़ी पलट जाने से हुई मौत का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि माफिया सरगना अतीक (अहमद) की गाड़ी पलट जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

पाठक ने ट्वीट कर कहा, ”उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा में उमेश पाल समेत पुलिस सुरक्षाकर्मी की हत्या सीधे उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला है, याद रखो जब विकास दुबे नहीं बचा तो इन दुर्दांतों का क्या होगा ये बताने की आवश्यकता नहीं है, और अब यदि अतीक की भी गाड़ी पलट जाय तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा।”

गौरतलब है कि 10 जुलाई 2020 को गैंगस्टर विकास दुबे उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस का कहना था कि उप्र एसटीएफ की गाड़ी विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से लेकर कानपुर आ रही थी। गाड़ी की रफ्तार तेज थी, बारिश होने से रोड पर फिसलन थी और कानपुर पहुंचने से पहले अचानक रास्‍ते में गाड़ी पलट गयी थी और दुबे ने भागने का प्रयास किया जिसके बाद मुठभेड़ में वह मारा गया था।

उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को धूमनगंज थाना अंतर्गत जयतीपुर में उमेश पाल और उसके एक सुरक्षाकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल, बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button