ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

छात्र को लोन दिलाने का झांसा देकर खाते में किया 18 लाख का लेनदेन

भोपाल गोविंदपुरा बरखेड़ा पठानी में रहने 21 वर्षीय छात्र हर्ष यादव ठगी के शिकार हो गए।उनके एक परिचित ने अपने साथी के साथ मिलकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी की। आरोपितों ने युवक के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर लिंक कराया और एटीएम लेकर खाते में 18 लाख रुपये का लेनदेन किया।

पीड़ित को जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी लगी तो उसने क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम में पूरे मामले की शिकायत की थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है और बैंक को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि पीड़ित के खाते में यह रकम कहां से कहां जमा हुई।

साइबर एसआइ देवेन्द्र साहू ने बताया कि निवासी हर्ष यादव बीए की पढ़ाई कर रहा है।भगवान सिंह ठाकुर उर्फ रोहन नाम का उसका परिचित है और एक लोन दिलाने वाली कंपनी में नौकरी करता है। पिछले माह भगवान सिंह ने अपने दोस्त अमोल गौडरे के साथ मिलकर उसे अपनी कंपनी से लोन दिलाने का पीड़ित को झांसा में ले लिया था। वहीं उसके केनरा बैंक के खाते काे अपडेट कराने का कहा।

इस दौरान भगवान सिंह और अमोन ने हर्ष के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर लिंक कराकर नया एटीएम व बैंक किट ले ली। बाद में पीड़ित की जानकारी के बिना उसका एटीएम अपने पास रख लिया। बाद में दोनों आरोपियों ने हर्ष के खाते में करीब 18 लाख रुपये का लेनदेन किया, इसकी लेनदेन की जानकारी लगने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम में एफआइआर दर्ज कराई है।

साइबर क्राइम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपितों ने खाते का उपयोग आगे की जांच में पता चलेगा कि आरोपियों ने फरियादी के खाते में कहां-कहां से पैसा जमा कराया और क्यों?

Related Articles

Back to top button