पुलिस लाइन में जमकर उड़ा गुलाल:होली की मस्ती में डूबे पुलिसकर्मियों ने डीजे और ढोल की धुन पर किया डांस
पुलिसकर्मियों ने डीजे और ढोल की धुन पर किया डांस

राजगढ़ में होली के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान अफसर के लेकर जवानों तक सभी होली की मस्ती में डूबे नजर आए। सभी ने एक-दूसरे को जमकर रंग गुलाल लगाया।ढोल और डीजे पर चल रहे होली के गीतों पर जमकर डांस किया।
होली पर्व पर अपनी ड्यूटी देने के एक दिन बाद राजगढ़ पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। सुबह 9 बजे यहां ऐसा रंग जमा की कुछ देर बाद रंग गुलाल से सराबोर हो गए। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। जिसके बाद ढोल और डीजे पर चल रहे गीतों पर जमकर डांस किया।
अफसर से लेकर जवान तक मस्ती डूबे
पुलिस लाइन में आयोजित होली के कार्यक्रम में एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी, कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एएसपी मनकामना प्रसाद सहित एसडीओपी राजगढ़, ख़िलचीपुर,नरसिंहगढ, राजगढ़, अजाक, जिलेभर के थाना प्रभारी मौजूद रहे। इन्होंने एक-दूसरे को जमकर रंग गुलाल लगाया।


