ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

विदेशी खिलाड़ी के इस बयान से मचा बवाल, स्मृति मंधाना के बारे में कह डाली ऐसी बात

मुंबई । महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना भले ही खराब दौर से गुजर रही हों और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की काफी खराब शुरूआत के बावजूद महान क्रिकेटर एलिस पैरी ने अपनी कप्तान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें टी20 टूर्नामेंट में बड़ी पारी खेलने के लिये बस एक मौके की जरूरत है।मंधाना को शुरूआती डब्ल्यूपीएल में 3.4 करोड़ रूपये में खरीदा गया, उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट के चार मैचों में 35, 23, 18 और 04 रन बनाये हैं जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पैरी ने शुक्रवार को यहां यूपी वारियर्स द्वारा मिली 10 विकेट की हार के बाद कहा, ‘‘स्मृति को जानते हुए मैं कह सकती हूं कि वह काफी जिम्मेदार खिलाड़ी है, वह अपने ऊपर ज्यादा ही दबाव ले रही है। ’’

भारतीय टीम की उप कप्तान मंधाना स्टार सुसज्जित आरसीबी टीम की अगुआई कर रही हैं जिसमें पैरी, सोफी डेविने और हीथर नाइट जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। छह बार की टी20 विश्व कप विजेता पैरी ने उम्मीद जतायी कि मंधाना इस दौर से जल्द ही निकल जायेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘नये टूर्नामेंट में ऐसे खिलाड़ियों के साथ खेलना जिनके साथ आप पहले कभी नहीं खेले हों और इतने कम दिन में सभी के साथ घुलना मिलना। मुझे लगता है कि वह शानदार कप्तान हैं। उन्हें बस टूर्नामेंट में बड़ी पारी खेलने के लिये एक मौके की जरूरत है। ’’ वहीं मंधाना ने टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए कहा, ‘‘पिछले चार मैचों में, ऐसा हो रहा है। हम अच्छी शुरूआत करते हैं और फिर लगातार विकेट गंवा देते हैं। मैं भी इसकी जिम्मेदारी लेती हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों को बचाव करने के लिये स्कोर-बोर्ड पर कुछ रन चाहिए होते हैं। हम संतुलित टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। देखिये कैसा रहता है। ’’ निचले पायदान पर काबिज आरसीबी का सामना अब सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button