OYO फाउंडर के पिता का निधन, 3 दिन पहले हुई थी बेटे की शादी

नई दिल्ली। OYO के फांउडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनका निधन गुरूग्राम की हाईराइज बिल्डिंग से नीचे गिरने से हुई है। इस खबर की पुष्टि OYO के प्रवक्ता ने की है।
20वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी करीब 1 बजे के आसपास मिली है। बताया जा रहा है कि गुरूग्राम में 20वीं मंजिल से नीचे गिरने से उनकी मौत हुई है। रमेश जब घर की बालकॉनी से गिरे, उस वक्त घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पता चला की रमेश अग्रवाल को 20वें फ्लोर से गिरकर मौत हुई है। वह घर की बालकोनी से गिरे। घर के अंदर बेटा, बहु और पत्नी मौजूद थी। हालंकि पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उनके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
3 दिन पहले बेटे की हुई थी शादी
आपको बता दें कि 3 दिन पहले रितेश अग्रवाल 29 वर्षीय गीतांशा सूद के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दिल्ली के ताज पैलेस में हुई शादी में कॉर्पोरेट जगत के कई दिग्गज पहुंचे और नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया।

