ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के नेतृ्त्व में ग्रामीण कांग्रेस ने घेरी कलेक्ट्रेट

ग्वालियर । विधायक जीतू पटवारी के नेतृत्व में ग्रामीण कांग्रेस ने मंगलवार को किसानों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष कल्याण कंसाना व केदार कंसाना भी मौजूद रहे। घेराव के लिये पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी के नेृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर में अलकापुरी स्थित कलेक्ट्रेट के लिये पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। यहां सभा में तब्दील कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत के साथ गेंहू का समर्थन मूल्य 3 हजार रुपये से बढ़ाकर सात हजार रुपये करने की मांग रखी। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभुलाल दौहरे व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद रहे।

ग्वालियर के घाटीगांव में हुआ है सबसे ज्यादा नुकसान: ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र में ओलवृष्टि से सबसे अधिक नुकसान हुआ है, यहां 15 गांवों में गेहूं की फसल लगभग सौ प्रतिशत तक नष्ट हो गई है। कांग्रेस ने सर्वे की जगह तत्काल ही किसानों को राहत देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button