पति ने शरीर पर बनवाया ऐसा गजब का टैटू, देखते ही आग बबूला हो गई पत्नी, फिर कर दिया ऐसा कांड

टैटू बनवाकर प्यार जताना आजकल काफी कॉमन हो गया है। लोग अपने प्रियजनों का नाम, उनका चेहरा शरीर पर गुदवा लेते हैं ताकि उनके प्रति अपने प्यार का इजहार कर सकें। इसी सिलसिले में एक पति ने भी पत्नी का चेहरा अपने शरीर पर गुदवाया जिसे देख पत्नी भड़क गई।
पत्नी के प्यार में मजाक में बनवा लिया टैटू
दरअसल पति ने भी पत्नी के प्यार में नहीं बल्कि मजाक में उसका चेहरा गुदवाया। उसने पत्नी का चेहरा शरीर पर तो गुदवाया, मगर इतना फनी एक्सप्रैशन बनवा लिया कि जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पत्नी भी आगबबूला हो गई।
जैरी और उनकी पत्नी टेगान के टिकटॉक पर हजारों फॉलोअर्स हैं और वे अमेजिंग वीडियोज बनाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें जैरी ने अपने शरीर पर बने टैटूज को दिखाया। सबसे लेटैस्ट टैटू उनकी पत्नी का चेहरा है जो बेहद फनी है। उन्होंने टिकटॉक वीडियो में बताया कि धड़ पर बना ये टैटू उनकी पत्नी का है जब वह अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर रही थीं। उनके एक्सप्रैशन बहुत फनी नजर आ रहे हैं।
टैटू देख आग बबूला हुई पत्नी
आंखें बंद और दांत एक-दूसरे से चिपके हुए हैं। पति उन लोगों के मैसेज का जवाब दे रहा था जिन्होंने उससे पूछा था कि उनके शरीर का सबसे फनी टैटू कौन-सा है। उन्होंने वीडियो में बताया कि उन्हें ये टैटू बहुत अच्छा लगता है पर उनकी पत्नी को बहुत खराब लगता है और जब उन्होंने देखा था तो आगबबूला हो गई थीं।

