ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

डा. आनंद राय ने पूर्व मंत्री रंजना बघेल से मांगी माफी आज एसपी से मिलेंगी बघेल

इंदौर, धार। व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर डा. आनंद राय ने फेसबुक पर पोस्ट कर पूर्व मंत्री रंजना बघेल से माफी मांग ली है। इसके पहले बुधवार को डा. राय ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि भाजपा की नेता और पूर्व मंत्री रंजना बघेल इस चुनाव में जयस का साथ देंगी। इसके बाद रंजना बघेल ने एक वीडियो जारी कर उन्हें चेतावनी दी और कहा कि भ्रामक पोस्ट हटा लें, वरना घर पर आकर जूते मारुंगी। वे रात में डा.राय के इंदौर आवास घर पर भी पहुंची। डा. आनंद राय की पत्नी उस वक्त घर में मौजूद थीं और उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, इस पर पूर्व मंत्री बघेल ने कहा कि अपने पति को समझाइये की वे झूठी खबरें ना फैलाएं। इस मामले में अब वे इंदौर में एसपी से भी मुलाकात कर शिकायत करने वाली हैं।

नौकरी कर लें या राजनीति

पूर्व मंत्री ने डा. आनंद राय के घर पहुंचकर उनकी पत्नी से कहा कि पति को समझाइये कि नौकरी कर लें या फिर राजनीति कर लें। इस तरह की झूठी पोस्ट डालकर मत डालें और आदिवासियों को बदनाम न करें। वीडियो में रंजना बघेल यह भी कहती दिख रहीं कि डा. राय तो घर में ही हैं, वे अभी मुझे पीछे जाते हुए दिखे हैं।

यह है वीडियो

डा. आनंद राय ने जो वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था उसमें रंजना बघेल जयस नेता डा. हीरालाल अलावा को माला पहनाती दिख रही है। इसमें उनके साथ भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे और बदनावर के सिंधिया गुट के नेता दिनेश ग्रेवाल भी मौजूद हैं। इसी वीडियो के साथ डा. राय ने लिखा है कि रंजना बघेल इस बार चुनाव में जयस का साथ देंगी। रंजना बघेल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह वीडियो दो साल पुराना है। मैं तीस वर्ष से भाजपा की सिपाही के रूप में काम कर रही हूं, मेरे बारे में ऐसी झूठी खबर फैलाई जा रही है। इस पर मैं कार्रवाई करूंगी।

Related Articles

Back to top button