ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

रजिस्ट्री के लिए रिश्वत लेते उप-पंजीयक कैमरे में कैद जांच के आदेश

 

विदिशा। जिले की नटेरन तहसील मुख्यालय पर पदस्थ उप-पंजीयक दीपक अग्रवाल रजिस्ट्री के लिए रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। रिश्वत के लिए सौदेबाजी का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद जिला पंजीयक शिप्रा सेन ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही उप-पंजीयक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नटेरन एसडीएम विजय राय ने बताया कि यह वीडियो एक दिन पहले गुरुवार को जानकारी में आया था। जिसके बाद उन्होंने इस वीडियो की लिखित जानकारी कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और जिला पंजीयक शिप्रा सेन को दे दी है। इस वीडियो में उप-पंजीयक अग्रवाल न केवल पैसे मांगते दिखाई दे रहे है बल्कि वे रिश्वत के रेट भी बताते नजर आ रहे है। वे वीडियो में 5 लाख रुपये तक की रजिस्ट्री पर 700 रुपये और इससे अधिक की रजिस्ट्री पर 1200 रुपये लगने की बात कहते सुनाई दे रहे है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने जब रजिस्ट्री कराने के बाद उप पंजीयक को 500 रुपये दिए तो वे 200 रुपये की और मांग करने लगे। जिस पर रजिस्ट्री के आवेदन करने वाले ने कहा कि साहब, ये छोटी से रजिस्ट्री है तो अग्रवाल कहने लगे कि छोटी-बड़ी से कुछ नहीं होता। न किसी से कम और न किसी से ज्यादा। इस पर रजिस्ट्री आवेदक कहता है कि वह 500 रुपये ही दे पाएगा। इसी बातचीत का विडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति कौन है। इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय प्रशासन रजिस्ट्री के आवेदक करने वाले और रिश्वत देने वाले व्यक्ति का पता लगवाने की बात कह रहा है।

Related Articles

Back to top button