ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

ससुराल में रजाई ओढ़कर सो रहा था युवक साढ़ू भाई ने सिर पर पत्थर पटककर मार डाला

भोपाल। गांधी नगर थाना इलाके में ससुराल में रजाई ओढ़कर सो रहे युवक के सिर पर उसके साढ़ू भाई ने बड़ा पत्थर पटक दिया। इससे युवक की मौत हो गई। रजाई ओढ़े रहने के कारण मृतक के सिर में बाहरी चोट नहीं लगी थी, लेकिन उसके मुंह, नाक और कान से काफी खून बह निकला था। चेक करने के दौरान डाक्टर ने जब पुलिस को सिर की हडि्डयां टूटने की जानकारी दी, तब हत्या के मामले का पता चला। मृतक सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस ने आरोपित को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि 42 वर्षीय खूबीलाल अहिरवार, कटारा हिल्स में परिवार के साथ रहता था। वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। खूबीलाल की ससुराल गांधी नगर स्थित शांति नगर में है। वहां उसका साढ़ू भाई अजय अहिरवार घर जमाई बनकर रहता है। बुधवार को खूबीलाल की बेटी की गांधीनगर के स्कूल में परीक्षा थी। बेटी को स्कूल में छोड़कर खूबीलाल अपनी ससुराल पहुंच गया था। वहां वह रजाई ओढ़कर सो गया था। इस दौरान मौका पाकर अजय ने एक बड़ा पत्थर खूबीलाल के सिर पर पटक दिया। इसके बाद पत्थर वहां से हटाकर घर से गायब हो गया था। कुछ देर बाद अजय की पत्नी ने रजाई से खून बाहर आते देखा तो पति अजय को फोन पर जीजा खूबीलाल की नाक से खून बहने की जानकारी दी। घटना से अनजान बनते हुए उसी हालत में खूबीलाल को लेकर उसके कटाराहिल्स स्थित घर पहुंच गया। खूबीलाल के स्वजन उसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल ले गए। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने खूबीलाल को मृत घोषित कर दिया। साथ ही मामले को संदिग्ध पाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

पहले साढ़ू भाई करता रहा गुमराह, फिर मौका देखकर भागा

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां स्वजन के साथ अजय भी मौजूद था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि खूबीलाल शराब पीकर आया था। घर आते ही रजाई ओढ़कर सो गया था। कुछ देर बाद देखा तो उसके मुंह, नाक और कान से खून निकलने लगा था। पहले पुलिस को लगा कि मामला ब्रेन हेमरेज का भी हो सकता है, लेकिन संदेह के आधार पर डाक्टर से राय ली गई, तो डाक्टर ने चेक करने के बाद बताया कि खूबीलाल के सिर की अंदरूनी हडि्डयां टूटी हुई हैं। इस बीच मौका पाकर अजय अचानक लापता हो गया। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे मिसरोद से मंडीदीप की तरफ जाने के दौरान हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर अजय ने बताया कि खूबीलाल का ससुराल में काफी आना–जाना लगा रहता था। उसे अपनी पत्नी के खूबीलाल से अवैध संबंध होने का शक था। इस वजह से वह खूबीलाल से नफरत करना था। बुधवार सुबह उसे मौका मिला तो सोते समय खूबीलाल के सिर पर पत्थर पटक दिया था। आरोपित 35 वर्षीय अजय अहिरवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मजदूरी करता है।

Related Articles

Back to top button