ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

एक साथ तीन मौसम प्रणाली सक्रीय रात भर छाए रहे बादल पड़ सकती है बौछारें

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से लोगाें को फिलहाल मार्च के महीने भी में गर्मी से राहत मिल रही है। एक साथ सक्रिय तीन मौसम प्रणालियों से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को सुबह बादलों के बीच हल्की बूंदाबादी हुई। चारों तरफ बादल छाए रहे लोगों को लगा कि वर्षा होगी पर बूंदाबादी थम गई। हालांकि दिन भर आसमान पर बादल मंडराते रहे। वहीं गुरुवार रात भर आसमान में बादल छाए रहे। चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली दक्षिणी हवा मौसम को मानसूनी बनाती रही। दूसरी तरफ शुक्रवार सुबह से ही आसमान साफ जरूर नजर आया लेकिन मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से अभी कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहां बौछारों की संभावना जताई गई है।

तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम:

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में जबलपुर सहित प्रदेश के ऊपर तीन मौसम प्रणाली प्रभावकारी बनी हुई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते बादल छा रहे हैं। कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा भी हुई। इसी तरह एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप सक्रिय हो गया है, राजस्थान के मध्य में प्रेरित चक्रवात भी बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने लगी है। हवा का रुख भी बदल गया है। विपरीत दिशाओं की हवाओं का आपसी टकराव होने के कारण तेज हवा के साथ गरज-चमक व बूंदाबादी के आसार बन रहे हैं।

तीन डिग्री बढ़ा रात का पारा:

मौसम में आए बदलाव से दिन का अधिकतम तापमान तो सामान्य से दो डिग्री कम होकर 30.9 डिग्री पर आ गया है। लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बादलों के कारण रात में उमस भरी गर्मी का अहसास होता रहा। गत वर्ष की बात करें तो आज के दिन अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम बाक्स

सूर्योदय- 6:17 बजे

सूर्यास्त- 6:20 बजे

तापमान

अधिकतम 30.9

न्यूनतम 21.0

आर्द्रता – 47- 35

मौसम का पूर्वानुमान:

बादल छाये रहेंगे, तेज हवा के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

जबलपुर

17 मार्च- 35.0 – 18.0

18 मार्च – 29.0 -17.0

कटनी

17 मार्च – 30.8- 20.8

18 मार्च – 32.0 -20.4

मंडला

17 मार्च- 30.0- 16.0

18 मार्च -29.0 -16.0

Related Articles

Back to top button